फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंत की खराब फॉर्म पर बोले विराट, ऋषभ की काबिलियत पर हमें पूरा भरोसा

Fri, 06 Dec 2019 08:02 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 06 Dec 2019 08:02 AM IST
विज्ञापन
Virat Kohli says Rishabh Pant cant be isolated we all need to support him
ऋषभ पन्त/विराट - फोटो : social media

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही टी-20 सीरीज से पहले टीम की योजनाओं के बारे में बात की है। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप की तैयारियों में जुटी टीम इंडिया का फोकस अब टारगेट की रक्षा करने पर होगा। इस मौके पर विराट ने मीडिया के तमाम सवालों के जवाब दिए और साथ आलोचकों के निशाने पर जमे युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की बचाव भी किया। उन्होंने कहा कि पंत की काबिलियत पर हमें पूरा भरोसा है और यह टीम की जिम्मेदारी है कि वह अच्छा खेल सकें।

Virat Kohli says Rishabh Pant cant be isolated we all need to support him
विराट कोहली और ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर

विराट ने कहा कि मैं इस बात से सहमत हूं कि अच्छा प्रदर्शन और कड़ी मेहनत करना खिलाड़ी की जिम्मेदारी है, लेकिन उसके लिए भरपूर मौका और समय देना सबकी जिम्मेदारी है। मौका भुना न पाने पर खिलाड़ियों पर चिल्लाना सही नहीं है। यह सम्मानजनक नहीं है क्योंकि कोई भी खिलाड़ी खराब करना नहीं चाहता। वह अच्छा खेल सके इसके लिए उसे समर्थन की जरूरत है।

Virat Kohli says Rishabh Pant cant be isolated we all need to support him
विराट कोहली-ऋषभ पंत-रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया

हमें हर खिलाड़ी को भरपूर मौका और समय देना चाहिए ताकि वह अपनी जगह टीम में साबित कर सके। गलतियां होने पर खिलाड़ियों पर चिल्लाना सही नहीं है। पंत के संदर्भ में जो बात कुछ दिन पहले रोहित शर्मा ने कही थी मैं भी उसी के साथ हूं कि पंत पर ज्यादा हल्ला मचाने की बजाए उन्हें कुछ समय के लिए अकेला छोड़ दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli says Rishabh Pant cant be isolated we all need to support him
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से पहले विराट ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि टीम के जेहन में अब टी-20 वर्ल्ड कप है और अब हम टीम में उन खिलाड़ियों के साथ ही खेलते दिखेंगे, जो टीम वर्ल्ड कप में कूच करेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed