{"_id":"5de88ccb8ebc3e549a77603d","slug":"india-s-most-mysterious-fort-where-suddenly-disappeared-entire-baraat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये है भारत का सबसे रहस्यमय किला, अचानक गायब हो गई थी यहां से पूरी बरात","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
ये है भारत का सबसे रहस्यमय किला, अचानक गायब हो गई थी यहां से पूरी बरात
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Thu, 05 Dec 2019 07:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
गढ़कुंडार का किला
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्राचीन किले हमेशा से ही रहस्य और जिज्ञासा का विषय रहे हैं। दुनिया में ऐसे कई किले हैं, जो इतने रहस्यमय हैं कि उनके बारे में किसी को भी ठीक-ठीक पता नहीं है। एक ऐसा ही किला भारत में भी मौजूद है, जो बेहद ही रहस्यमय है। तो चलिए जानते हैं इस रहस्यमय किले के बारे में...
2 of 7
गढ़कुंडार का किला
- फोटो : Social media
यह रहस्यमय किला है गढ़कुंडार का किला, जो उत्तर प्रदेश के झांसी से करीब 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 11वीं सदी में बना यह किला पांच मंजिल का है, जिसमें तीन मंजिल तो ऊपर हैं, जबकि दो मंजिल जमीन के नीचे हैं।
3 of 7
गढ़कुंडार का किला
- फोटो : Social media
हालांकि यह किला कब बना और किसने बनवाया, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन बताया जाता है कि यह किला 1500 से 2000 साल पुराना है। यहां चंदेलों, बुंदेलों और खंगार जैसे कई शासकों का शासन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
गढ़कुंडार का किला
- फोटो : Social media
यह किला सुरक्षा की दृष्टि से बनवाया गया एक ऐसा बेजोड़ नमूना है, जो लोगों को भ्रमित कर देता है। किला इस तरह बनाया गया कि यह चार-पांच किलोमीटर दूर से तो दिखता है, लेकिन नजदीक आते-आते यह दिखना बंद हो जाता है। जिस रास्ते से किला दूर से दिखता है, अगर उसी रास्ते से आप आएंगे तो रास्ता किले की बजाय कहीं और ही चला जाता है, जबकि किले के लिए दूसरा रास्ता है।
विज्ञापन
5 of 7
गढ़कुंडार का किला
- फोटो : Social media
गढ़कुंडार के किले की गिनती भारत के सबसे रहस्यमय किले में होती है। आसपास के लोग बताते हैं कि काफी समय पहले यहां पास के ही गांव में एक बरात आई थी। बरात यहां किले में घूमने आई। घूमते-घूमते वो लोग तलघर में चले गए, जिसके बाद वो रहस्यमय तरीके से अचानक गायब हो गए। उन 50-60 लोगों का आज तक पता नहीं चल सका। इसके बाद भी कुछ इस तरह की घटनाएं हुईं, जिसके बाद किले के नीचे जाने वाले सभी दरवाजों को बंद कर दिया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।