फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'day Special: विराट की इस पारी को देखकर सचिन ने किया था वनडे से संन्यास का फैसला!

Sun, 05 Nov 2017 04:20 AM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 04:20 AM IST
विज्ञापन
virat kohli's 183 runs inning against pakistan in Dhaka bound sachin to retire from ODI
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आज 29 साल के हो गए हैं। विराट को टीम इंडिया में ऐसे समय में जगह मिली थी जब सचिन तेंदुलकर अपने अपने करियर के आखिरी दौर से गुजर रहे थे लेकिन शानदार फॉर्म में भी थे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक पूरे करने और वनडे क्रिकेट इतिहास का पहला दोहरा शतक जड़ने का कारनामा सचिन ने तब किया जव विराट की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एंट्री हो चुकी थी। लेकिन ऐसा लगता है कि सचिन ने वनडे क्रिकेट से संन्यास विराट कोहली की एक पारी को देखकर ले लिया। 

Bday Special: विराट की इस पारी को देखकर सचिन ने किया था वनडे से संन्यास का फैसला!

virat kohli's 183 runs inning against pakistan in Dhaka bound sachin to retire from ODI
सचिन का सौवां अंतरराष्ट्रीय शतक
साल 2012 में बांग्लादेश में खेले गए एशिया कप में सचिन ने बांग्लादेश के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक पूरे किए थे लेकिन टीम इंडिया को उस मैच में हार का सामना करना पड़ा। उसी सीरीज में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में टीम इंडिया के लिए जीत दर्ज करना जरूरी हो गया था। पाकिस्तान ने टीम इंडिया के सामने जीत के लिए 330 रन का विशाल लक्ष्य रखा था। भारतीय पारी की शुरुआत करने सचिन तेंदुलकर और गौतम गंभीर उतरे। पारी की दूसरी ही गेंद पर गंभीर मोहम्मद हफीज की गेंद पर खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। इसके बाद मास्टर ब्लास्टर का साथ देने आए युवा विराट कोहली। 
 

Bday Special: विराट की इस पारी को देखकर सचिन ने किया था वनडे से संन्यास का फैसला!

virat kohli's 183 runs inning against pakistan in Dhaka bound sachin to retire from ODI
विराट कोहली
विराट और सचिन के बीच दूसरे विकेट के लिए 133 रनों की साझेदारी हई। सचिन ने जहां इस साझेदारी में 48 गेंद में 52 रन बनाए वहीं विराट ने 68 गेंद में 73 रन। सचिन 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर सईद अजमल की गेंद पर यूनिस खान को कैच देकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद विराट ने रोहित शर्मा के साथ मोर्चा संभाला। दोनों के बीच 172 रन की साझेदारी हुई। विराट ने इस साझेदारी में 75 गेंद में 103 रन का योगदान दिया। रोहित 83 गेंद पर 68 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। सचिन के आउट होने के बाद भी विराट विकेट पर टिके रहे। विराट टीम इंडिया को जीत के मुहाने पर पहुंचाकर पवेलियन लौटे थे। उन्होंने 148 गेंद पर 183 रन बनाए और पाकिस्तानी गेंदबाजों को खुदपर हावी नहीं होने दिया। कोहली की इस विराट पारी की बदौलत  टीम इंडिया ने 13 गेंद और 6 विकेट रहते जीत हासिल कर ली थी। विराट की इस पारी की सचिन ने जमकर तारीफ की थी। लेकिन लगता है कि विराट की इस पारी ने कहीं न कहीं सचिन के मन में संन्यास लेने के बीच बो दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bday Special: विराट की इस पारी को देखकर सचिन ने किया था वनडे से संन्यास का फैसला!

virat kohli's 183 runs inning against pakistan in Dhaka bound sachin to retire from ODI
सचिन तेंदुलकर - फोटो : ScoopWhoop
इस मैच के बाद सचिन ने अगले छह महीने कोई वनडे मैच नहीं खेला और अचानक संन्यास की घोषणा कर दी। हो सकता है सचिन को ऐसा लगा हो कि टीम इंडिया में उनकी जगह भरने ये युवा खिलाड़ी आ गया है। विराट की पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक पारी वाला ये मैच सचिन के विशाल वनडे करियर का आखिरी मैच साबित हुआ। 
विज्ञापन

Bday Special: विराट की इस पारी को देखकर सचिन ने किया था वनडे से संन्यास का फैसला!

virat kohli's 183 runs inning against pakistan in Dhaka bound sachin to retire from ODI
सचिन तेंदुलकर और मुकेश अंबानी
इस एशिया कप के बाद सचिन के 100 शतक  पूरे होने पर मुंबई इंडियन्स के मालिक मुकेश अंबानी ने एक ग्रैंड पार्टी दी थी जिसमें सचिन ने अपने इस विशालकाय रिकॉर्ड्स को तोड़ सकने वाले खिलाड़ियों के बारे में पूछा गया था तब मास्टर ब्लास्टर ने विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम लिया था। हालांकि रोहित सचिन की उस कसौटी पर खरे नहीं उतरे लेकिन विराट ने सचिन के कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं। 9 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में 32 वनडे और 17 टेस्ट शतक के साथ शतकों के अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed