फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ICC Test Rankings: कोहली की बादशाहत बरकरार, बुमराह ने हासिल की करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग

Tue, 11 Dec 2018 01:29 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 11 Dec 2018 01:29 PM IST
विज्ञापन
virat kohli on top jasprit bumrah achieves career high in icc test rankings
जसप्रीत बुमराह

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को जारी ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। चेतेश्वर पुजारा की शीर्ष पांच में वापसी हुई जबकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की। बुमराह अब आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में 33वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

virat kohli on top jasprit bumrah achieves career high in icc test rankings
Cheteshwar Pujara

पुजारा ने भारत की एडिलेड में जीत में अहम भूमिका अदा करते हुए क्रमश: 123 और 71 रन की पारियां खेली। वह अब जो रूट और डेविड वॉर्नर को पछाड़कर चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। पुजारा अब तीसरे स्थान पर काबिज स्टीव स्मिथ से 55 अंक पीछे हैं जबकि जो रूट पर उन्होंने 39 अंकों की बढ़त बनाई है। 

virat kohli on top jasprit bumrah achieves career high in icc test rankings
जसप्रीत बुमराह

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज बुमराह ने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल करते हुए टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में 33वां स्थान हासिल किया। बुमराह को पांच स्थान का फायदा हुआ। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने एडिलेड टेस्ट में कुल 6 विकेट चटकाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli on top jasprit bumrah achieves career high in icc test rankings
Kane Williamson

केन विलियमसन आईसीसी टेस्ट बल्लेबाज रैंकिंग में 900 अंकों का आंकड़ा पार करने वाले न्यूजीलैंड के पहले और विश्व के 32वें क्रिकेटर बने। पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट में शानदार प्रदर्शन की बदौलत विलियमसन को 37 अंक मिले और अब वह करियर के सर्वश्रेष्ठ 913 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। विलियमसन ने ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ा।

विज्ञापन
virat kohli on top jasprit bumrah achieves career high in icc test rankings
virat kohli

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में कमाल नहीं कर सके। वह टेस्ट में कुल 37 रन बना सके। भारतीय कप्तान को खराब प्रदर्शन का नुकसान भी उठाना पड़ा क्योंकि उन्हें 15 अंक गंवाने पड़े। अब कोहली के 920 अंक हो गए हैं और वह विलियमसन ने केवल 7 अंक आगे हैं। विराट कोहली को पर्थ में होने वाले दूसरे टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करना होगा, नहीं तो वह शीर्ष स्थान गंवा सकते हैं। बता दें कि कोहली अगस्त से शीर्ष स्थान पर काबिज हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed