{"_id":"5c0f4348bdec22414d550d98","slug":"prithvi-shaw-celebrates-indias-victory-with-virat-kohli-and-anushka-sharma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पृथ्वी शॉ ने टीम इंडिया की जीत का जश्न कप्तान विराट कोहली और 'स्पेशल' के साथ मनाया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पृथ्वी शॉ ने टीम इंडिया की जीत का जश्न कप्तान विराट कोहली और 'स्पेशल' के साथ मनाया
Tue, 11 Dec 2018 10:25 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 11 Dec 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
पृथ्वी शॉ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एडिलेड में मिली पहले टेस्ट की जीत का जश्न मनाया। टीम इंडिया ने पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 31 रन से मात देकर चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
2 of 5
पृथ्वी शॉ
10 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट जीत दर्ज करने के बाद शॉ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के साथ फोटो शेयर की है। बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मंगलवार को अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाएंगे।
3 of 5
prithvi shaw virat kohli
पृथ्वी शॉ ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'जीत का जश्न' और उन्होंने इसमें अनुष्का व विराट को टैग किया। इससे पहले 19 वर्षीय ओपनर ने एडिलेड में हल्की जॉगिंग की और ऐसी उम्मीद है कि वह तीसरे टेस्ट में वापसी कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Prithvi Shaw
पृथ्वी को सिडनी में अभ्यास मैच के दौरान कैच लेते समय गंभीर चोट लगी थी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच 26 दिसंबर से शुरू होगा। पिछले सप्ताह टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने कहा था, 'पृथ्वी शॉ युवा हैं और ऐसी उम्मीद है कि वह चोट से जल्द ही उबर जाएंगे। हम पर्थ पहुंचने के बाद ही उनके खेलने के बारे में कोई फैसला ले सकेंगे।'
विज्ञापन
5 of 5
केएल राहुल
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले जा रहे टेस्ट में पृथ्वी शॉ का केएल राहुल या फिर मुरली विजय के साथ ओपनिंग करना तय था। शॉ की गैरमौजूदगी में राहुल-विजय ने ओपनिंग की, लेकिन दोनों ही बल्लेबाज ज्यादा प्रभावित नहीं कर सके। राहुल ने जहां पहली व दूसरी पारी में क्रमश: 2 और 44 रन बनाए। वहीं विजय ने 11 और 18 रन की पारी खेली।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।