फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली पर लग सकता है एक मैच का प्रतिबंध, बीच मैदान अंपायर पर निकाला था गुस्सा

Wed, 17 Feb 2021 09:51 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 17 Feb 2021 09:51 AM IST
विज्ञापन
Virat Kohli in danger of facing a ban following his angry exchange with umpire Nitin Menon during second Test
अंपायर मेनन के फैसले से नाखुश विराट - फोटो : ट्विटर @WisdenIndia

भारतीय कप्तान विराट कोहली पर एक मैच का प्रतिबंध लग सकता है। उन पर यह कार्रवाई दूसरे टेस्ट मैच में अंपायर नितिन मेनन के एक फैसले पर नाराजगी जताने के लिए की जा सकती है। मैच के तीसरे दिन जो रूट को अक्षर पटेल की गेंद पर मैदानी अंपायर मेनन के चलते जीवनदान मिला था, उन्होंने रूट के पैड्स से टकराई गेंद का इंपेक्ट स्टंप्स से बाहर माना था।

Virat Kohli in danger of facing a ban following his angry exchange with umpire Nitin Menon during second Test
विराट कोहली - फोटो : twitter

ऐसे में डीआरएस के दौरान टीवी अंपायर ने रूट को नॉटआउट करार दिया था। इस पर कोहली बिगड़ गए थे। वे तुरंत मेनन के पास चले गए थे और काफी देर तक उनसे बहस की थी। कोहली के हावभाव से साफ लग रहा था कि उन्हें अंपायर का फैसला पसंद नहीं आया।

Virat Kohli in danger of facing a ban following his angry exchange with umpire Nitin Menon during second Test
विराट कोहली - फोटो : Screengrab from twitter video

इसी वजह से अब भारतीय कप्तान पर खतरा मंडराता दिख रहा है। कोहली के पास अभी दो डीमेरिट अंक हैं। ऐसे में अगर दो अंक भी मिले तो कोहली को मैच से बाहर बैठना पड़ सकता है। चार डीमेरिट अंक होने पर एक टेस्ट या दो वनडे या दो टी-20 मैचों का प्रतिबंध लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli in danger of facing a ban following his angry exchange with umpire Nitin Menon during second Test
मोटेरा स्टेडियम - फोटो : ट्विटर

फिलहाल चार मैच की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबरी पर खड़ी है। भारत और इंग्लैंड ने एक-एक मैच अपने नाम कर लिए हैं। अब अहमदाबाद में 24 फरवरी से होने वाला तीसरा टेस्ट डे-नाइट होगा। इंग्लैंड की टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और तेज गेंदबाज मार्क वुड को शामिल किया है।

विज्ञापन
Virat Kohli in danger of facing a ban following his angry exchange with umpire Nitin Menon during second Test
जॉनी बेयरस्टो
तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम इस प्रकार है: जो रूट (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, डोमिनिक बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जैक क्रॉली, बेन फॉक्स, डेन लॉरेंस, जैक लीच, ओली पोप, डोम सिबली, बेन स्टोक्स, ऑली स्टोन, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed