विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का प्यार फिलहाल क्रिकेट जगत का सबसे चर्चित अफेयर बना हुआ है। यह जोड़ी हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है, फिर चाहे बात किसी विज्ञापन में शूटिंग की हो या फिर विदेश में दोनों का एकसाथ घूमना। दोनों अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एकदूसरे की खूबसूरत फोटो शेयर करके अपने फैंस को खुश रखते हैं।
जहां अनुष्का मीडिया के सामने अपनी रिलेशनशिप की बातें करना पसंद नहीं करती, वहीं विराट कोहली खुलकर अपने प्यार के बारे में बात करते हैं और ये कहने से नहीं कतराते कि मुश्किल समय में अनुष्का ने उनका कितना साथ दिया है।
3 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : twitter
विराट कोहली को टीम इंडिया के सदस्य प्यार से 'चीकू' बुलाते हैं। हालांकि, अभी यह खुलासा नहीं हुआ है कि अनुष्का उन्हें किस नाम से पुकारती हैं। अब यह पता चला है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा को किस नाम से पुकारते हैं।
4 of 5
विराट और अनुष्का
- फोटो : twitter
वैसे आपको बता दें कि व्यस्त कार्यक्रम के बीच भी विराट अपनी गर्लफ्रेंड के लिए समय निकाल लेते हैं और निकट भविष्य में दोनों जल्द ही आधिकारिक रूप से जुड़ सकते हैं। यह देखना जरूर होगा कि यह जोड़ी अपनी सगाई और शादी की खबर कितनी जल्दी सुनाती है।
5 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : india today
ऑनलाइन मीडिया वेबसाइट की एक रिपोर्ट के मुताबिक 28 वर्षीय विराट कोहली ने दिवाली के लिए एक स्पेशल चैट शो में शिरकत की। आमिर खान से बातचीत में विराट ने अनुष्का को 'नुश्की' के नाम से पुकारा और कई लोगों का ध्यान एकदम से अपनी ओर आकर्षित किया। उन्होंने कहा, 'नुश्की बहुत ईमानदार हैं।' इसके बाद से ही ये सवाल उठने लगा है कि क्या वो अनुष्का को इसी नाम से पुकारते हैं? फैंस भी ये जानने के लिए उत्सुक होंगे कि उनकी मनपसंद जोड़ी के बीच क्या चल रहा है।