फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Cup 2019: टीम इंडिया की सेमीफाइनल में एंट्री, कप्तान विराट ने इनके सिर बांधा जीत का सेहरा

Wed, 03 Jul 2019 10:14 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 03 Jul 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
Virat Kohli hails 'best' man Rohit Sharma as India enter World Cup semi-finals after beat bangladesh
विराट कोहली - फोटो : file photo

टीम इंडिया ने मंगलवार को बांग्लादेश को 28 रन से हराकर विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इसके साथ ही टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया के बाद टॉप-4 में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई। 


 

Virat Kohli hails 'best' man Rohit Sharma as India enter World Cup semi-finals after beat bangladesh
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने रोहित शर्मा (104) की शानदार शतकीय पारी की बदौलत 50 ओवर्स में 9 विकेट खोकर 314 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेशी टीम ने जबरदस्त लड़ाई लड़ी, लेकिन 48 ओवर्स में 286 रन बनाकर सिमट गई और मैच हार गई।

आइए जानते हैं कि जीत के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने क्या कहा?

Virat Kohli hails 'best' man Rohit Sharma as India enter World Cup semi-finals after beat bangladesh
विराट कोहली - फोटो : social Media

जीत के बाद के भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बांग्लादेश के इस विश्व कप में प्रदर्शन की जमकर तारीफ की। मैच के बाद कोहली ने कहा, 'बांग्लादेश ने इस टूर्नामेंट में लाजवाब क्रिकेट खेली है। जब तक आखिरी गेंद फेंकी गई तब तक वह मैच में थी। उन्होंने सकारात्मकता से बल्लेबाजी की।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli hails 'best' man Rohit Sharma as India enter World Cup semi-finals after beat bangladesh
विराट कोहली - फोटो : social Media

ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है। इस बात पर उन्होंने कहा, 'अंकतालिका में आपके नाम के सामने क्वालीफाई लिखा हो, यह देखना एक सुखद अहसास है। यह हमें अच्छी मानसिकता में रखेगा।' बता दें कि भारत ने पहले ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में प्रेश किया था।

विज्ञापन
Virat Kohli hails 'best' man Rohit Sharma as India enter World Cup semi-finals after beat bangladesh
रोहित शर्मा - फोटो : social media

इसके अलावा कोहली ने हिटमैन रोहित शर्मा और डेथ ओवर स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की। रोहित के बारे में विराट ने कहा, 'मैं उन्हें काफी लंबे समय से देख रहा हूं और इसलिए कह सकता हूं कि वह वनडे में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। जब वह इस तरह से खेलते हैं तो सभी को बहुत खुशी होती है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed