फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

न्यूजीलैंड दौरे को लेकर विराट ने भरी हुंकार, आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम का बताया प्लान

Tue, 21 Jan 2020 10:22 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 21 Jan 2020 10:22 AM IST
विज्ञापन
Virat Kohli excited for New Zealand tour says We will put them under pressure from ball one
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में जीत और पिछले साल न्यूजीलैंड में अच्छे प्रदर्शन से उनकी टीम 24 जनवरी से शुरू होने वाले दौरे को लेकर आत्मविश्वास से भरी है और उनका लक्ष्य कीवी टीम को पहली गेंद से ही दबाव में रखना होगा।

Virat Kohli excited for New Zealand tour says We will put them under pressure from ball one
विराट कोहली और केन विलियमसन - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे में पांच टी-20, तीन एकदिवसीय और दो टेस्ट मैच खेलेगी। पिछले साल भारत ने न्यूजीलैंड को वनडे में 4-1 से हराया था लेकिन टी-20 सीरीज में 1-2 से हार मिली थी। 

कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे में सात विकेट से जीत के बाद कहा, ‘(न्यूजीलैंड में) पिछले साल के प्रदर्शन से हमारा काफी आत्मविश्वास बढ़ा है। हमें कैसे खेलना है, इसको लेकर बेहद सकारात्मक थे, हम क्या करना चाहते हैं इसको लेकर बहुत सुनिश्चित थे। विदेशों में खेलने पर अगर आप घरेलू टीम को दबाव में रखने में सफल रहते हो तो फिर आप अपनी क्रिकेट का आनंद ले सकते हो।’

Virat Kohli excited for New Zealand tour says We will put them under pressure from ball one
विराट कोहली और केन विलियमसन

उन्होंने कहा, ‘घरेलू टीम के दिमाग में रहता है कि उसे स्वदेश में तो जीतना ही होगा। इसलिए अगर आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हो तो आप वास्तव में उन्हें दबाव में ला सकते हो। पिछले साल हमने यही किया। हमने बीच के ओवरों में उन पर दबाव बनाया, विकेट लिए और स्पिनरों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। हम इसी जज्बे के साथ इस सीरीज में उतरेंगे।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli excited for New Zealand tour says We will put them under pressure from ball one
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर

ऑस्ट्रेलिया पर जीत रही अहम
कोहली ने कहा कि न्यूजीलैंड दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया पर घरेलू सीरीज में जीत बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, ‘हमने मैच शुरू से होने वाले मैदान पर यही बात की कि हम सीरीज का आखिरी मैच खेल रहे हैं और अगर इसमें जीत दर्ज करते है तो खुशनुमा माहौल में दौरे पर जाएंगे। अगर हार मिलती है तो आप यह सोचकर इसे भुला सकते हैं यह महज एक हार थी। लेकिन जब आप जीत दर्ज करते हैं और दबाव में जीतते हैं तो इससे आपका मनोबल बढ़ता है और इसे अब हम अपने साथ ले जा रहे हैं।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed