फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'विराट और रोहित हैं महान वनडे खिलाड़ी, भारतीय गेंदबाज भी धारदार'

Tue, 21 Jan 2020 09:35 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 21 Jan 2020 09:35 AM IST
विज्ञापन
Virat kohli is greatest ODI player of all time and rohit sharma in top 5 says Aaron finch
रोहित शर्मा-विराट कोहली - फोटो : social Media

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को सर्वकालिक महान वनडे खिलाड़ी करार दिया जबकि रोहित शर्मा को शीर्ष पांच में शामिल किया। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में 119 रन बनाए जो उनका 29वां वनडे शतक है। कोहली ने 91 गेंद पर 89 रन बनाए। इन दोनों ने 137 रन की साझेदारी की जिससे भारत ने यह मैच आसानी से जीता।

Virat kohli is greatest ODI player of all time and rohit sharma in top 5 says Aaron finch
आरोन फिंच - फोटो : social media

फिंच का मानना है कि सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के कंधे की चोट के कारण बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरने के बावजूद इन दोनों की पारियों से भारत ने 287 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल किया। फिंच ने कहा, ‘उनके पास विराट है जो शायद सर्वकालिक महान वनडे खिलाड़ी है और रोहित है जो शायद सर्वकालिक बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पांच में शामिल होगा। वे लाजवाब हैं और अभी भारतीय टीम की विशेषता यह है कि उसके अनुभवी खिलाड़ी बड़े मैचों में अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभा रहे हैं।’

Virat kohli is greatest ODI player of all time and rohit sharma in top 5 says Aaron finch
aaron finch

डेथ ओवरों में नहीं चली बल्लेबाजी 
ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम दस ओवरों में केवल 63 रन बनाए और इस बीच पांच विकेट गंवाए और फिंच की नजर में यह टीम पर भारी पड़ा। फिंच ने कहा, ‘पिछले दो मैचों में आखिर के अधिकतर ओवरों में हमारे गेंदबाजों ने बल्लेबाजी की। हमने राजकोट में देखा कि लोकेश राहुल ने अंतिम ओवरों में हमें कितना नुकसान पहुंचाया क्योंकि वह मंझा हुआ बल्लेबाज है। मुझे लगता है कि इस मामले में हमसे चूक हुई। हमारे पास ऐसा बल्लेबाज नहीं था जो अंतिम 20-30 गेंदों पर हमारे लिए पर्याप्त रन जुटा पाता।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat kohli is greatest ODI player of all time and rohit sharma in top 5 says Aaron finch
शमी - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय गेंदबाजी शानदार
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने भारतीय गेंदबाजों को श्रेय देते हुए कहा, 'पिछले कुछ मैचों में डेथ ओवरों में भारत की गेंदबाजी बेजोड़ रही। मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी और जसप्रीत बुमराह ने पिछले दोनों मैचों में शानदार गेंदबाजी की। आप उन क्षेत्रों की पहचान कर सकते हो जिनमें आपको सुधार करना है लेकिन आपको भारत को भी श्रेय देना होगा।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed