फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इशांत ने बिखेरे फिंच के स्टंप्स, कप्तान कोहली के जोशीले रिएक्शन वाला वीडियो वायरल

Fri, 07 Dec 2018 12:09 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 07 Dec 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
virat kohli epic celebration video goes viral after ishant sharma bowled aaron finch
क्रिकेट

तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने शुक्रवार को एडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शुरुआत दिलाई। भारत की पहली पारी दिन की पहली गेंद पर 250 रन पर ऑलआउट हुई। इसके बाद इशांत शर्मा ने पहले ही ओवर में ओपनर आरोन फिंच को क्लीन बोल्ड करके ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बिगाड़ दी।

virat kohli epic celebration video goes viral after ishant sharma bowled aaron finch
इशांत शर्मा

भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ इशांत ने नई गेंद का बेहतरीन इस्तेमाल किया और इनस्विंग पर फिंच के दो डंडे बिखेर दिए। इशांत ने बल्लेबाज को ड्राइव के लिए ललचाने वाली गेंद डाली। फिंच ने आगे का पैर सामने लाकर ड्राइव खेलने का प्रयास किया, लेकिन वह गेंद की लाइन में नहीं रहे। इसका नतीजा यह रहा कि उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद सीधे स्टंप पर जा लगी। स्टंप पर गेंद लगते ही दो विकेट बिखेरते हुए गए। इशांत, टीम इंडिया और फैंस को यह नजारा देखकर बहुत अच्छा लगा। कोहली भी जोश से भरे हुए नजर आए, जैसे वह हमेशा रहते हैं। 
 



 

virat kohli epic celebration video goes viral after ishant sharma bowled aaron finch
विराट कोहली

कमेंटेटर्स भी कोहली के रिएक्शन पर बात करने से रह नहीं सके। इस विकेट का महत्व टीम इंडिया को अच्छे से पता था और कप्तान विराट कोहली के चेहरे पर इसका असर स्पष्ट दिखा। कोहली के चेहरे के भाव बहुत अलग थे, जो उनकी आक्रमकता को दर्शा रहे थे।

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli epic celebration video goes viral after ishant sharma bowled aaron finch
ishant sharma

टीम इंडिया के 250 रन पर ऑलआउट होने के बाद कोहली के चेहरे पर ऐसा भाव नजर आ रहा था कि उन्हें गेंदबाजों से इस तरह की शुरुआत दिलाने की उम्मीद थी। वह चाहते थे कि ऑस्ट्रेलिया के विकेट जल्दी गिराए ताकि मेहमान टीम मैच में अपना दबदबा बनाए। ऐसे में जब इशांत ने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर विकेट झटका तो कप्तान की खुशी और आक्रमकता चरम पर थी।

विज्ञापन
virat kohli epic celebration video goes viral after ishant sharma bowled aaron finch
ashwin

अब यह देखना रोचक होगा कि टीम इंडिया किस रणनीति के साथ आगे बढ़ेगी और ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाएगी। बुमराह और इशांत शर्मा नई गेंद संभाल रहे हैं। बता दें कि लंच ब्रेक तक टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के ओपनर्स को पवेलियन लौटा दिया है। इशांत शर्मा के झटका देने के बाद कंगारुओं को उस्मान ख्वाजा और मार्कस हैरिस (26) ने संभालते हुए 45 रन की साझेदारी की थी। मगर अश्विन ने हैरिस को सिली प्वाइंट पर विजय के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed