{"_id":"5c7e3c6fbdec22144e5c190b","slug":"virat-kohli-creates-world-record-of-completing-fastest-9000-international-runs-as-captain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvAUS: विराट कोहली ने दूसरे वन-डे में रचा इतिहास, बनाया कप्तानी का विश्व रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvAUS: विराट कोहली ने दूसरे वन-डे में रचा इतिहास, बनाया कप्तानी का विश्व रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 06 Mar 2019 08:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
virat kohli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वन-डे में इतिहास रच दिया। कोहली ने बतौर कप्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में महज 159 पारियों में 9,000 रन पूरे किए, जो एक विश्व रिकॉर्ड है। विराट कोहली 9,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाले विश्व के छठें कप्तान बने।
2 of 6
virat kohli
कप्तान कोहली ने एडम जंपा द्वारा किए पारी के 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर लांग ऑन की दिशा में शॉट खेलकर एक रन लिया और यह उपलब्धि हासिल की। विराट को यह उपलब्धि हासिल करने के लिए महज 22 रन की दरकार थी। कोहली सबसे तेज 9,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाले विश्व के पहले कप्तान बन गए हैं।
3 of 6
virat kohli
उन्होंने इस मामले में पूर्व महान ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ा। भारतीय कप्तान कोहली से पहले यह रिकॉर्ड पोंटिंग के नाम ही दर्ज था। कंगारू कप्तान ने 204वीं पारी में कप्तान के रूप में 9,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए थे। कोहली ने पोंटिंग से 44 पारी पहले ही यह कमाल किया है। कोहली ने बतौर भारतीय कप्तान 46 टेस्ट में 4515 रन, 64 वन-डे में 3857 रन और 22 टी-20 में 606 रन बनाए हैं। जबकि इस दौरान उनके बल्ले से 35 शतक (18 टेस्ट और 17 वन-डे) निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ग्रीम स्मिथ
- फोटो : asianage
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 220 पारियों में 9000 रन पूरे किए थे। वैसे उन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स में 286 मैचों में कप्तानी करते हुए 33 शतक के बूते 14878 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
5 of 6
virat kohli
रन मशीन कोहली ने हाल ही में बतौर कप्तान पूर्व महान क्रिकेटर विव रिचर्ड्स को पीछे छोड़ा था। हैदराबाद वनडे में शनिवार को विराट की कप्तानी में भारत को 48वीं वन-डे जीत मिली। इसके साथ ही कोहली ने विव रिचर्ड्स को पीछे छोड़ा, जिन्होंने अपने नेतृत्व में 47 मुकाबले जिताए थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।