{"_id":"6a97c8b8b83d0d8c7e0d6a48","slug":"pakistan-cricket-chaos-harsha-bhogle-s-trust-pakistan-dig-and-kevin-pietersen-s-toss-joke-go-viral-2026-09-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सात खिलाड़ी बाहर, दो कोच हटे: हर्षा भोगले का 'ट्रस्ट पाकिस्तान' तंज; पीटरसन क्यों बोले- टॉस एक रात पहले करें?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
सात खिलाड़ी बाहर, दो कोच हटे: हर्षा भोगले का 'ट्रस्ट पाकिस्तान' तंज; पीटरसन क्यों बोले- टॉस एक रात पहले करें?
Wed, 02 Sep 2026 12:27 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:27 PM IST
सार
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-2 से पिछड़ने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल आ गया है। पीसीबी ने सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया और दो कोचिंग पदों पर भी बदलाव किया। इस फैसले पर हरशा भोगले ने 'ट्रस्ट पाकिस्तान' कहकर तंज कसा, जबकि केविन पीटरसन ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि अब तो टॉस भी रात से शुरू करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
पाकिस्तान टीम
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान की मुश्किलें मैदान से बाहर भी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार दो करारी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने ऐसा फैसला लिया, जिसने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। बोर्ड ने तीसरे टेस्ट से पहले एक साथ सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया, जबकि मुख्य कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी उनके पदों से हटा दिया गया। अब इस पूरे घटनाक्रम पर भारत के मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले और इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने अपने-अपने अंदाज में पाकिस्तान क्रिकेट पर तंज कसा है।
विज्ञापन
भोगले और पीटरसन ने पाकिस्तान टीम पर तंज कसा
- फोटो : ANI
भोगले ने एक लाइन में खोल दी पोल
- हर्षा भोगले ने पाकिस्तान क्रिकेट में हुए इस बड़े फेरबदल पर सोशल मीडिया के जरिए प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट की मौजूदा स्थिति पर ऐसा तंज कसा, जिसने इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोरी। भोगले ने लिखा, 'पाकिस्तान क्रिकेट पर भरोसा रखिए, ये कुछ ऐसा कर सकता है जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।'
- इसके बाद उन्होंने पीसीबी के फैसलों की पूरी तस्वीर सामने रखी। भोगले ने लिखा, 'सलमान आगा पहले टेस्ट में कप्तान थे, दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए और तीसरे टेस्ट से पहले घर भेज दिए गए। सीरीज के बीच में कोच और गेंदबाजी कोच भी चले गए। सीनियर विकेटकीपर को भी घर भेज दिया गया।'
- भोगले ने आगे पाकिस्तान के नए खिलाड़ियों को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि नए खिलाड़ी अभी वीजा हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं और यह भी तय नहीं है कि वे टेस्ट मैच के लिए समय पर तैयार हो पाएंगे या नहीं। उनका आखिरी तंज सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। उन्होंने कहा, 'हमेशा की तरह, मैदान के बाहर ज्यादा एक्शन हो रहा है!'
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगले और पीटरसन ने पाकिस्तान टीम पर तंज कसा
- फोटो : ANI
पीटरसन ने भी नहीं छोड़ा मौका
पाकिस्तान के सात खिलाड़ियों को अचानक बाहर किए जाने पर केविन पीटरसन ने भी मजेदार अंदाज में पीसीबी की खिंचाई की। उन्होंने खास तौर पर इस बात पर निशाना साधा कि कप्तान बाबर आजम को तीसरे टेस्ट से पहले टीम में इतने बदलावों पर सवालों के जवाब देने पड़ेंगे। पीटरसन ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'जब हर मैच से पहले कप्तान का इंटरव्यू होता है और उनसे टीम में बदलाव के बारे में पूछा जाता है, तो मेरे दोस्त बाबर के लिए यह इंटरव्यू बहुत-बहुत लंबा हो सकता है।' इसके बाद उन्होंने अपने अंदाज में पंचलाइन मारी, 'शायद टॉस रात से ही शुरू कर देना चाहिए?' पीटरसन का यह तंज पाकिस्तान के लगातार बदलते टीम संयोजन और अचानक किए गए बड़े फेरबदल पर था।
सात खिलाड़ी बाहर, सात नए चेहरे अंदर

- पीसीबी ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक, सलमान अली आगा, अली उस्मान, आमिर जमाल, मुहम्मद अवैस जफर और खुर्रम शहजाद को टीम से रिलीज कर दिया। इनकी जगह सात खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। इनमें सैम अयूब और अब्दुल्ला फजल जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जिनके पास टेस्ट क्रिकेट का कुछ अनुभव है।
- इसके अलावा अराफात मिन्हास, मोहम्मद इमरान जूनियर, साद बैग, मोहम्मद इमरान रंधावा और रजाउल्लाह को भी मौका दिया गया है। इनमें कई खिलाड़ी टेस्ट स्तर पर अनकैप्ड हैं। यानी तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान की टीम का चेहरा पहले दो मुकाबलों की तुलना में काफी अलग नजर आएगा। पांच नए खिलाड़ियों को टेस्ट स्तर पर पहली बार आजमाया जा सकता है।
बाबर आजम
- फोटो : ANI
कोचिंग स्टाफ भी बदला
पीसीबी ने सिर्फ खिलाड़ियों पर ही गाज नहीं गिराई। बोर्ड ने मुख्य कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी हटा दिया। उनकी जगह पाकिस्तान के व्हाइट-बॉल सेटअप से जुड़े माइक हेसन और एशले नॉफ्के को टेस्ट टीम के साथ जोड़ा गया है। इस फैसले ने इसलिए भी सवाल खड़े किए हैं क्योंकि बदलाव टेस्ट सीरीज खत्म होने से पहले किया गया है। पाकिस्तान ने पहला टेस्ट पारी और 103 रन से गंवाया था, जबकि लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट में उसे 194 रन से हार मिली। इंग्लैंड ने इसी के साथ तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।
मैदान पर हार, बाहर फैसलों की बौछार
पाकिस्तान क्रिकेट में इस तरह का बड़ा बदलाव सिर्फ प्रदर्शन तक सीमित नहीं रहा। पूर्व कप्तान और क्रिकेट विशेषज्ञों ने भी पीसीबी के फैसले पर सवाल उठाए हैं। पूर्व कप्तान रमीज राजा ने इसे 'पैनिक बटन' दबाने जैसा फैसला बताया, जबकि शाहिद अफरीदी ने भी बदलावों को चौंकाने वाला और अतार्किक बताया। पूर्व कोच मिकी आर्थर ने भी बोर्ड के फैसलों की आलोचना करते हुए कहा कि लगातार बदलाव पाकिस्तान क्रिकेट की समस्याओं की बड़ी वजह हैं। अब पाकिस्तान के सामने तीसरे टेस्ट में सिर्फ क्लीन स्वीप से बचने की चुनौती नहीं है। उसे एक ऐसी टीम के साथ मैदान पर उतरना है, जिसमें सात नए चेहरे हैं और कोचिंग स्टाफ भी बदल चुका है।

मिस्बाह उल हक
- फोटो : PCB
मिस्बाह ने भी दिया इस्तीफा
पाकिस्तान क्रिकेट में उठापटक यहीं नहीं रुकी। पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक ने टेस्ट टीम में बड़े बदलाव के बाद चयन समिति से इस्तीफा देने की पेशकश की है। उन्होंने लाहौर स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी में बल्लेबाजी सलाहकार की भूमिका से भी हटने का फैसला किया है। रिपोर्ट के मुताबिक पीसीबी ने अभी उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है।
क्या तीसरा टेस्ट बनेगा अग्निपरीक्षा?
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट नौ सितंबर से बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा। पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला सिर्फ सीरीज का आखिरी मैच नहीं, बल्कि इस पूरे उथल-पुथल भरे फैसले की पहली परीक्षा भी होगा। भोगले का तंज और पीटरसन का मजाक भले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हो, लेकिन पाकिस्तान के लिए असली जवाब मैदान पर देना होगा। अब देखना यही है कि इतने बड़े फेरबदल के बाद टीम प्रदर्शन में बदलाव ला पाती है या पाकिस्तान क्रिकेट का ड्रामा एक बार फिर मैदान से बाहर ही ज्यादा नजर आता है।