फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शंकर ने आखिरी ओवर में नहीं बनने दिए 11 रन, मैच के बाद किया अपने प्लान का खुलासा

Wed, 06 Mar 2019 08:18 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 06 Mar 2019 08:18 AM IST
विज्ञापन
vijay shankar says he was waiting for this opportunity
विजय शंकर

विजय शंकर ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वन-डे में ऑलराउंड प्रदर्शन किया और टीम इंडिया को रोमांचक मुकाबले में 8 रन की जीत दिलाई। शंकर ने बल्लेबाजी करते समय 46 रन की उम्दा पारी खेली जबकि गेंदबाजी में गजब का अंतिम ओवर किया और दो विकेट लेते हुए भारत को 2-0 की बढ़त दिलाई। 

vijay shankar says he was waiting for this opportunity
विजय शंकर

तमिलनाडु के ऑलराउंडर ने अंतिम ओवर की जिम्मेदारी संभालते हुए पहली ही गेंद पर खतरनाक मार्कस स्टोइनिस को एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने एडम जंपा को क्लीन बोल्ड करके भारत की जीत पर मुहर लगाई। 

vijay shankar says he was waiting for this opportunity
विजय शंकर

मैच के बाद शंकर ने कहा, 'मैंने पहले महंगा ओवर किया था, जिसके बाद अपने आप को साबित करने का मौका मिला। शंकर ने अपने पहले ओवर में 13 रन खर्च किए थे। उन्होंने कहा, मैं इस तरह के मौके के इंतजार में था। मैं दबाव में गेंदबाजी करना चाहता था ताकि अगर मैंने प्रदर्शन किया तो वो मुझ पर भरोसा करेंगे। मैं इस चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
vijay shankar says he was waiting for this opportunity
विजय शंकर

विजय शंकर ने साथ ही कहा, '43वें ओवर के करीब मैं अपने आप से बोल रहा था कि पारी का आखिरी ओवर करूंगा और इसके लिए खुद को तैयार कर रहा था। मानसिक रूप से स्पष्ट रहने की जरूरत है। मैंने अपने बेसिक्स का ध्यान रखा। स्टंप्स पर गेंद रखी और थोड़ी रिवर्स स्विंग भी मिली।'

विज्ञापन
vijay shankar says he was waiting for this opportunity
vijay shankar

शंकर ने बताया कि दबाव में आखिरी ओवर करने में कैसा महसूस हुआ। उन्होंने कहा, 'जब आप अपने देश के लिए खेल रहे होते हो तो टीम की जरूरत के हिसाब से हमेशा तैयार रहना होता है। मैंने हमेशा अपने आप से कहा कि जब भी मौका आए तो प्रदर्शन करना है। मैंने अपने मौके को भुनाया।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed