मुरादाबाद में सोनकपुर स्टेडियम के मैदान पर गुरुवार को शुरू हुए इंटर स्टेट क्रिकेट फार ब्लाइंड के पहले दिन घुंघरू की आवाज देती आ रही 85 ग्राम के गेंद पर दृष्टिहीन और कमजोर आंख के खिलाड़ियों के बल्ले खूब चले।
तस्वीरें: गेंद को देखे बिना ही क्रिकेट खेलते हैं ये खिलाड़ी
2 of 8
दृष्टिहीन खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
दस-दस ओवरों के मैच में टी-20 की तरह रन बरसे। लीग मुकाबले में यूपी, महाराष्ट्र और राजस्थान ने मैच जीते। जबकि टूर्नामेंट की चौथी टीम जम्मू कश्मीर अपने दोनों मैच हार गए।
तस्वीरें: गेंद को देखे बिना ही क्रिकेट खेलते हैं ये खिलाड़ी
3 of 8
दृष्टिहीन खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
टूर्नामेंट का पहला मैच यूपी और राजस्थान के बीच खेला गया। टास जीतकर यूपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित दस ओवरों में 115 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए मो. फैजल ने 48 और उस्मान ने 30 रन बनाए।
तस्वीरें: गेंद को देखे बिना ही क्रिकेट खेलते हैं ये खिलाड़ी
4 of 8
दृष्टिहीन खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
राजस्थान की ओर से धीकाराम और मुरारी लाल ने एक-एक विकेट लिए। जवाब में उतरी राजस्थान की टीम अस्सी रन ही बना सकी। टीम के लिए प्रदीप ने 40, राजेंद्र वर्मा ने 15 रनों का योगदान दिया।
तस्वीरें: गेंद को देखे बिना ही क्रिकेट खेलते हैं ये खिलाड़ी
5 of 8
दृष्टिहीन खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
वहीं यूपी ओर से उस्मान और फैजल ने दो-दो विकेट लिए। मो. फैजल मैन आफ द मैच बने। वहीं दूसरे मुकाबले में महाराष्ट्र ने जम्मू कश्मीर को शिकस्त दी।