फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Virat Kohli controversies: अफ्रीका सीरीज से पहले भी विवादों में रहे हैं विराट, गंभीर और स्मिथ जैसे खिलाड़ियों से भी भिड़े

Tue, 21 Dec 2021 04:47 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 21 Dec 2021 04:47 PM IST
सार

विराट कोहली मौजूदा समय में जमकर विवादों में हैं। रोहित के साथ अनबन से लेकर गांगुली और बीसीसीआई के साथ उनके विवाद की खबरें आ रही हैं। कोहली इससे पहले भी जमकर विवादों में रहा चुके हैं। यहां हम उनके विवादों के बारे में बता रहे हैं। 

विज्ञापन
Virat Kohli controversies indian captain had clashses with Gautam gambhir and Steve Smith
विराट कोहली अपने करियर में कई बार विवादों में रह चुके हैं - फोटो : सोशल मीडिया
अफ्रीका दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट काफी विवादों में रहा है और हर विराट हर विवाद का केन्द्र रहे हैं। टी-20 वर्ल्डकप के बाद उनके कप्तानी छोड़ने से विवाद शुरू हुआ। इसके बाद उन्हें जबरन वनडे की कप्तानी से हटाया गया। रोहित के वनडे कप्तान बनने के बाद रोहित और विराट के बीच अनबन की खबरें भी सामने आईं। इसके बाद कोहली ने सौरव गांगुली के बयान को गलत बता दिया। अब बोर्ड के साथ उनके विवाद की बातें भी सामने आ रही हैं। हालांकि यह पहला मौका नहीं है, जब विराट विवादों में हैं। वो इससे पहले भी गौतम गंभीर और स्टीव स्मिथ जैसे खिलाड़ियों के साथ भिड़ चुके हैं। 

ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों को उंगली दिखाई

Virat Kohli controversies indian captain had clashses with Gautam gambhir and Steve Smith
विराट कोहली
2012 में ऑस्ट्रेलिया दौरे में विराट कंगारू टीम के समर्थकों से भिड़ गए थे और मैदान से ही उन्हें उंगली दिखाई थी। दर्शक उन्हें उत्तेजित करने की कोशिश कर रहे थे और विराट ने गुस्से में आकर ऐसा किया था। इसके बाद उनके ऊपर कार्रवाई हुई थी। उनकी मैच का 50 फीसदी हिस्सा भी काटा गया था। विराट ने मैच के बाद अपनी गलती भी मानी थी।

स्मिथ से भिड़ गए थे विराट

Virat Kohli controversies indian captain had clashses with Gautam gambhir and Steve Smith
विराट कोहली और स्टीव स्मिथ का विवाद - फोटो : सोशल मीडिया
2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान विराट कोहली एक बार फिर विवादों में आए थे। एक मैच के दौरान स्टीव स्मिथ ने रिव्यू लेने से पहले ड्रेसिंग रूम की तरफ देखा था और विराट को यह रास नहीं आया था। नियमों के अनुसार बल्लेबाज दूसरे छोर पर खड़े बल्लेबाज के अलावा किसी और की मदद नहीं ले सकता है। स्मिथ ने ड्रेसिंग रूम से मदद लेने की कोशिश की थी इस वजह से विराट नाराज हुए थे। हालांकि आईसीसी ने किसी के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की और मामला यहीं शांत हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच कुंबले के साथ विराट की अनबन

Virat Kohli controversies indian captain had clashses with Gautam gambhir and Steve Smith
अनिल कुंबले और विराट कोहली - फोटो : Twitter
रवि शास्त्री के टीम डायरेक्टर का पद छोड़ने के बाद अनिल कुंबले भारतीय टीम के कोच बने थे। कुंबले भारत के सबसे सफल और समझदार खिलाड़ियों में से एक हैं। उनके लिए अनुशासन भी बहुत मायने रखता है। खेल के प्रति विराट का रवैया भी ऐसा ही है, लेकिन इन दोनों के बीच अनबन हो गई। पहले ऐसी खबरें सिर्फ मीडिया में आईं और बाद में कुंबले को उनके पद से इस्तीफा देना पड़ा। 
विज्ञापन

आईपीएल में अपने सीनियर गंभीर से भिड़ गए थे विराट

Virat Kohli controversies indian captain had clashses with Gautam gambhir and Steve Smith
विराट कोहली और गौतम गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया
2013 में विराट भारत के उभरते हुए सितारों में से एक थे। दुनिया को उनकी बल्लेबाजी पसंद आ रही थी, लेकिन उनके तेवर झेलना साथी खिलाड़ियों के लिए मुश्किल था। आईपीएल में एक मैच के दौरान विराट आउट होने के बावजूद मैदान में खड़े थे। ऐसे में विपक्षी कप्तान गौतम गंभीर ने अपशब्द का इस्तेमाल कर उन्हें मैदान से बाहर जाने के लिए कहा था। इसके जवाब में विराट ने भी उन्हीं शब्दों का इस्तेमाल किया। दोनों खिलाड़ी मैदान में भिड़ गए और साथी खिलाड़ियों ने आकर बीच बचाव किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed