{"_id":"61c17d3aaa9826087b063906","slug":"there-may-be-destruction-on-the-earth-scientists-have-given-a-big-warning","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Asteroid Bennu: धरती पर मच सकती है तबाही, वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावानी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Asteroid Bennu: धरती पर मच सकती है तबाही, वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावानी
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
धरती पर मच सकती है तबाही
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वैज्ञानिकों ने कुछ दिनों पहले धरती को लेकर बड़ी चेतावनी दी थी। उनका कहना है कि धरती से ऐस्टरॉइड टकरा सकता है। करोड़ों साल पहले भी ऐस्टरॉइड की धरती से टक्कर हुई थी। इस टक्कर में डायनासोर समाप्त हो गए थे। इसकी वजह से वैज्ञानिक अब इस खतरे से निपटने के लिए तैयारी में लगे हुए हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर ऐस्टरॉइड को धरती के रास्ते से हटाना है, तो परमाणु बम गिराना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
वैज्ञानिकों के ऐस्टरॉइड के धरती से टकराने की चिंता का आधार है, क्योंकि मैक्सिको के पास एक ऐस्टरॉइड धरती से टकरा गया जिससे धरती से डायनासोर खत्म हो गए थे। यह टक्कर करोड़ों साल पहले हुई थी तब धरती पर डायनासोर का राज हुआ करता था, लेकिन अब धरती पर वो कहीं नहीं हैं। इसके चलते वैज्ञानिक अब खतरनाक ऐस्टरॉइड को धरती से टकराने से रोकने के लिए कई उपाय कर रहे हैं जिसमें परमाणु बम के इस्तेमाल का विकल्प भी शामिल है।
2 of 4
धरती पर मच सकती है तबाही
- फोटो : iStock
वैज्ञानिकों ने नई रिसर्च में दावा किया है कि ऐस्टरॉइड के धरती से टकराने में ज्यादा वक्त नहीं है। इसलिए उसको धरती के रास्ते से हटाने के लिए बहुत ज्यादा ऊर्जा की आवश्यकता होगी जिससे ऐस्टरॉइड के छोटे-छोटे टुकडे़ हो जाएंगे।
3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
आखिरी रास्ता है परमाणु बम
ऐक्टा ऑस्ट्रोनौटिका जर्नल में प्रकाशित शोधपत्र में यह चेतावनी दी गई है। उसमें ऐस्टरॉइड के टकराने में कम समय रहने पर उसके खात्मे के लिए परमाणु ऊर्जा के इस्तेमाल की बात कही गई है। लेकिन यह बहुत कठिन काम है। वैज्ञानिकों ने कहा कि परमाणु बम का इस्तेमाल आखिरी विकल्प होना चाहिए। अगर समय है, तो ऐस्टरॉइड को रास्ता से हटाने के लिए दूसरे विकल्पों पर विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
धरती पर मच सकती है तबाही
- फोटो : iStock
जिन ऐस्टरॉइड्स की धरती से टकराने की आशंका होती है उन पर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नजर रखती है। नासा के शोधकर्ताओं ने ऐस्टरॉइड Bennu के धरती से टकराने के समय के बारे में स्टडी किया है। इस स्टडी से जानकारी सामने आई है कि यह साल 2300 तक धरती से टकरा सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।