फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Virat Kohli Photos: देखिए कैसा रहा कप्तान कोहली का सफर, ऑस्ट्रेलिया में आगाज अफ्रीका में अंजाम

Sun, 16 Jan 2022 12:43 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 16 Jan 2022 12:43 PM IST
सार

विराट कोहली 2015 में भारत के नियमित टेस्ट कप्तान बने थे। इसके बाद 2022 तक उन्होंने भारत की टेस्ट टीम की कमान संभाली। इस दौरान उन्होंने कई बड़ी सीरीज में भारत को जीत दिलाई। विराट की कप्तानी में भारत टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी पहुंचा। 

विज्ञापन
Virat Kohli Career in photos from Australia tour to South Africa and WTC Final
विराट कोहली - फोटो : क्रिकबज
विराट कोहली ने भारत की टेस्ट टीम की कप्तानी भी छोड़ दी है और अब वो किसी भी फॉर्मेट में भारतीय टीम की कमान नहीं संभालेंगे। साल 2015 में विराट भारत के नियमित टेस्ट कप्तान बने थे और 2022 में उन्होंने कप्तानी छोड़ी है। लगभग छह साल लंबे कप्तानी कैरियर में विराट ने कई मुकाम हासिल किए, जो कोई दूसरा भारतीय कप्तान हासिल नहीं कर पाया। वो टेस्ट में भारत के सबसे सफल कप्तान हैं। वहीं विदेशों में भी उनका रिकॉर्ड शानदार है। विराट ने बतौर कप्तान 40 टेस्ट मैच जीते हैं और दुनिया के सबसे सफल कप्तानों की सूची में चौथे नंबर पर हैं। 
Virat Kohli Career in photos from Australia tour to South Africa and WTC Final
विराट कोहली - फोटो : क्रिकबज
विराट कोहली साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में पहली बार भारत के कप्तान बने थे। चार मैचों की इस सीरीज में विराट ने शुरुआती दो मैचों में कप्तानी की थी, लेकिन तीसरे मैच में टीम के नियमित कप्तान महेंन्द्र सिंह धोनी वापस आए। हालांकि धोनी ने बॉक्सिंग डे टेस्ट खेलने के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया। इसके बाद विराट 2015 में भारत की टेस्ट टीम के नियमित कप्तान बने थे। पहली बार भारत की कप्तानी करते हुए विराट ने दोनों पारियों में शतक लगाया था, जबकि नियमित कप्तान बनने के बाद भी कोहली ने पहली पारी में शतक जड़ा था। 
Virat Kohli Career in photos from Australia tour to South Africa and WTC Final
विराट कोहली - फोटो : क्रिकबज
विराट ने पहली बार श्रीलंका के खिलाफ पूरी सीरीज में भारत की कप्तानी की थी। टीम इंडिया का नियमित टेस्ट कप्तान बनने के बाद यह विराट की पहली टेस्ट सीरीज थी। इस सीरीज के पहले मैच में भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि इसके बाद भारतीय टीम ने शानदार वापसी की थी और तीन मैचों की सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की थी। इस सीरीज में भारत के तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत ही भारत सीरीज में वापसी कर पाया था और बाकी दोनों मैच जीते थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli Career in photos from Australia tour to South Africa and WTC Final
विराट कोहली - फोटो : क्रिकबज
विराट की कप्तानी में भारत की पहली घरेलू टेस्ट सीरीज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ थी। इस सीरीज में टीम इंडिया ने अफ्रीकी टीम को 3-0 से हराया था। दक्षिण अफ्रीका इस समय टेस्ट की नंबर एक टीम थी, लेकिन भारत ने नागपुर में अफ्रीका को हराने के साथ ही टेस्ट में नंबर एक का स्थान हासिल कर लिया था। चार मैचों की इस सीरीज का एक मैच ड्रॉ रहा था, जबकि बाकी के तीन मैच भारत ने जीते थे। रविचंद्रन अश्विन ने पूरी सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लिए थे और उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था। वहीं रहाणे ने इस सीरीज की दोनों पारियों में शतक लगाया था। 
विज्ञापन
Virat Kohli Career in photos from Australia tour to South Africa and WTC Final
विराट कोहली - फोटो : क्रिकबज
2016 में भारत ने विराट कोहली की कप्तानी में वेस्टइंडीज का दौरा किया था और चार टेस्ट मैच की सीरीज में 2-0 से जीत हासिल की थी। सीरीज का पहला और तीसरा मैच भारत ने बड़े अंतर से जीता था, जबकि दूसरा और चौथा मैच ड्रॉ रहा था। विराट ने इस सीरीज में बल्ले से भी कमाल किया था और 62 के औसत से 251 रन बनाए थे। वहीं अश्विन इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। अश्विन ने बल्ले के साथ भी अच्छा योगदान दिया था और पूरी सीरीज में 58 से ज्यादा के औसत से 235 रन बनाए थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed