{"_id":"59fd5f054f1c1bce408b4878","slug":"virat-kohli-can-make-birthday-special-by-making-this-records","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" विराट कोहली राजकोट में ये विश्व रिकॉर्ड बनाकर जन्मदिन को बना सकते हैं यादगार ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट कोहली राजकोट में ये विश्व रिकॉर्ड बनाकर जन्मदिन को बना सकते हैं यादगार
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Sat, 04 Nov 2017 09:28 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकोट में विराट कोहली के पास शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार टी-20 सीरीज जीतने का मौका है। विराट का रविवार 5 नवंबर को जन्मदिन भी है। विराट 29 साल के हो जाएंगे। अपने जन्मदिन से पहले विराट कोहली के पास कुछ और विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है।
विराट कोहली
- फोटो : SOCIAL MEDIA
विराट अगर मैच में 12 रन बनाने में सफल हो गए तो उनके नाम एक और रिकॉर्ड बन जाएगा। विराट ऐसा कर इंटरनेशन टी-20 क्रिकेट में रन बनाने के मामले में श्रीलंका के बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान को पीछे छोड़ दुनिया में दूसरे नंबर पर आ जाएंगे। दुनिया में सबसे ज्यादा रन न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी ब्रेंडन मैक्कुलम के नाम है। मैक्कुलम ने दुनिया में सबसे ज्यादा 2140 रन बनाए हैं। श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान अभी दूसरे नंबर पर काबिज हैं। उनके नाम टी-20 में 1889 रन हैं। कोहली के नाम 1878 रन हैं।
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
विराट कोहली राजकोट में अगर अपनी पारी में एक चौका भी लगा दिए तो उनके नाम इंटरनेशनल टी-20 में 200 चौके हो जाएंगे। एक चौका लगाते ही विराट कोहली ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज हो जाएंगे। कोहली के नाम अभी इंटरनेशनल टी-20 में 199 चौके हैं। पाकिस्तान के मोहम्मद शहजाद और श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान के नाम 200 या उससे अधिक चौके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विराट कोहली
विराट कोहली अगर इस सीरीज में 122 रन और बनाते हैं तो वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 2000 रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी ब्रेंडन मैक्कुलम ने दुनिया में सबसे ज्यादा 2140 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
केन विलियमसन और विराट कोहली
- फोटो : bcci
विराट कोहली अगर 10 रन बनाते हैं तो वह सभी तरह के टी-20 क्रिकेट में 7000 रन बनाने का रिकॉर्ड बना लेंगे। फिलहाल विराट के 6990 रन हैं। विराट 7000 रन बनाने के साथ ही ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के आठवें क्रिकेटर हो जाएंगे। टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है। गेल ने 10571 रन बनाए हैं।