{"_id":"597b3aa44f1c1b445f8b47bf","slug":"virat-kohli-can-collide-with-ball-boy-save","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली ने मैदान पर खतरे में डाल दी थी एक शख्स की जान ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट कोहली ने मैदान पर खतरे में डाल दी थी एक शख्स की जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन नाबाद 76 रन की पारी खेली। उन्होंने इस दौरान पांच मर्तबा गेंद को सीमा रेखा के पार भेजा। इससे पहले श्रीलंका की बल्लेबाजी के दौरान कोहली ने एक शख्स की जान खतरे में डाल दी थी।
2 of 5
कोहली
- फोटो : twitter
श्रीलंका की टीम जब बल्लेबाजी कर रही थी तब उमेश यादव की गेंद पर विराट कोहली ने चौका रोकने की कोशिश की और इस दौरान वो बॉल बॉय से टकराने से बाल-बाल बचे। विराट विश्व के टॉप फिट क्रिकेटरों की लिस्ट में शामिल हैं और मैदान पर वो अपना 100 प्रतिशत झोकने के लिए जाने जाते हैं। श्रीलंका के खिलाफ फील्डिंग करते समय विराट इतना तेजी से दौड़े कि बाउंड्री पर बैठे बॉल बॉय की जान खतरे में पड़ गई थी।
3 of 5
बल्लेबाजी करते समय विराट कोहली
- फोटो : twitter
विराट जब चौका रोकने गए तो उनकी स्पीड बहुत तेज थी और वो अपने आप को कंट्रोल नहीं कर सके। इस दौरान उनके पैर पर गेंद लगकर बाउंड्री लाइन के पार तेजी से गई। वो तो भला हो कि बॉल बॉय चौकन्ना था और अपने आप को बचाने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रन लेते समय कोहली
- फोटो : twitter
बहरहाल, टीम इंडिया ने मैच पर अच्छी पकड़ बना रखी है। तीसरे दिन स्टंप्स तक भारत ने श्रीलंका पर 498 रन की बढ़त हासिल कर ली है और उसके 7 विकेट शेष हैं। इससे पहले भारत ने पहली पारी में 600 रन बनाने के बाद श्रीलंका को पहली पारी में 291 रन पर ऑलआउट कर दिया।
विज्ञापन
5 of 5
कोहली
- फोटो : twitter
इसके बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने 309 रनों की विशाल बढ़त लेने के बावजूद श्रीलंका को फॉलोऑन देने के बजाय बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कोहली की टीम ने तीसरे दिन स्टंप्स तक 46.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 189 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया इस मैच को एकतरफा अंदाज में विशाल अंतर से जीतने की तैयारी कर रही है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।