फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat has got what he wanted says ganguly

भारतीय कप्तान विराट कोहली जैसा चाहते थे, वैसा ही हुआ : गांगुली

Wed, 26 Jul 2017 09:05 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Wed, 26 Jul 2017 09:05 AM IST
विज्ञापन
virat has got what he wanted says ganguly
Sourav Ganguly, virat kohli

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने हेड कोच रवि शास्त्री की नियुक्ति पर पहली बार बात की और साथ ही इस बात की पुष्टि कर दी कि वो कोहली की पसंद थे। गांगुली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के सदस्य थे, जिन्होंने इस महीने की शुरुआत में रवि शास्त्री का इंटरव्यू किया था। गांगुली के साथ सलाहकार समिति में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण भी शामिल थे।

विज्ञापन




वैसे रिपोर्ट ऐसी भी मिली थी कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के बाद जब कुंबले ने अपने पद से इस्तीफा दिया तो पूरी टीम शास्त्री को कोच के रूप में चाहती थी। शास्त्री का बतौर हेड कोच श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज पहला दौरा होगा। गांगुली ने विराट कोहली और रवि शास्त्री दोनों को टेस्ट सीरीज से पहले शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन



गांगुली ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, 'विराट कोहली ऐसा ही चाहते थे। उन्हें रवि शास्त्री का साथ पसंद हैं। मैं दोनों को शुभकामनाएं देता हूं। उनके पास विश्व कप से पहले दो साल हैं और उम्मीद करता हूं कि वो अच्छे नतीजे देंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

गांगुली के मुताबिक ऐसा हो सकता है टीम कॉम्बिनेशन

virat has got what he wanted says ganguly
सौरव गांगुली - फोटो : Cricket Country
कोहली ने वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और बांग्लादेश के खिलाफ रिकॉर्ड दोहरे शतक लगाए, लेकिन इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका फॉर्म गड़बड़ा गया। 28 वर्षीय कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट में केवल 46 रन ही बना सके, जबकि चौथे टेस्ट में कंधे की चोट के कारण वो नहीं खेल सके। 


हालांकि, गांगुली का मानना है कि विराट विश्वस्तरीय बल्लेबाज हैं और वो जल्द ही लय में लौटेंगे। मौजूदा कैब अध्यक्ष गांगुली ने कहा, 'ये सिर्फ समय की बात है। विराट एक शानदार बल्लेबाज हैं और मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।' ये पूछने पर कि भारतीय टीम पहले टेस्ट में तीन स्पिनरों के साथ उतरेगी तो पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि ऐसा संभव है। 


उन्होंने कहा, 'ये देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम का दूसरा स्पिनर कौन होगा। मुझे आश्चर्य नहीं होगा अगर अश्विन के साथ कुलदीप यादव को आजमाया जाएगा। वैसे तीन स्पिनरों को खिलाने की भी उम्मीद की जा सकती है। हार्दिक पांड्या को उमेश यादव या मोहम्मद शमी के साथ आजमाया जा सकता है। अश्विन, जडेजा और पांड्या तीनों ही बल्लेबाजी करना जानते हैं। ऐसे में तीन स्पिनरों को आजमाया जा सकता है। अगर विराट ने टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला किया तो तीन स्पिनरों का फॉर्मूला कारगर साबित हो सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed