{"_id":"599144c54f1c1bb0768b47f1","slug":"virat-kohli-breaks-5-records-in-sri-lanka-with-series-victory","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चैंपियन टीम इंडिया का चमकीला प्रदर्शन, इस तरह धोनी को मात दे कोहली बने रिकॉर्ड किंग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चैंपियन टीम इंडिया का चमकीला प्रदर्शन, इस तरह धोनी को मात दे कोहली बने रिकॉर्ड किंग
Mon, 14 Aug 2017 05:59 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Mon, 14 Aug 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : The indian express
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विराट कोहली ने नियमित कप्तान के रूप में 2015 में श्रीलंका में ही अपना विजय सफर शुरू किया था और श्रीलंका में ही विराट सेना ने टेस्ट मैचों में भारत के लिए एक नया इतिहास रच दिया है। भारत ने अपने टेस्ट मैचों के 85 साल के इतिहास में पहली बार विराट कोहली की कप्तानी में विदेशी धरती में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप करते हुए श्रीलंका को हरा दिया है।
विराट कोहली ने अपने आक्रामक रूख से टीम में जो जोश भर दिया है, उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है। आज टीम इंडिया का हर खिलाड़ी विराट कोहली के समान ही विपक्षी टीम पर करारा हमला करता है। नतीजा यह है कि विपक्षी टीम बहुत जल्द ही टीम इंडिया के सामने समर्पण कर देती है। इस सीरीज में कोहली ने एमएस धोनी सहित ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान को भी पीछे कर दिया है। जानिए टीम इंडिया ने इस सीरीज जीत के साथ कौन से 5 बड़े रिकॉर्ड बनाए।
टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया और पाक को पीछे छोड़ा
2 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : ndtvsports
टीम इंडिया ने श्रीलंका में लगातार पांचवां टेस्ट जीता है। ऐसा कर टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के श्रीलंका में लगातार 4 टेस्ट जीतने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इस जीत के साथ श्रीलंकाई धरती पर अब टीम इंडिया ने कुल 9 टेस्ट मैच जीत लिए हैं, टीम इंडिया ने ऐसा करते हुए पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया है। पाक ने श्रीलंका में 8 टेस्ट जीते हैं।
विदेशी धरती में कोहली ने धोनी को पछाड़ा
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : zee news
विदेशी धरती पर जीतने के मामले में विराट कोहली ने एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है। इस जीत के साथ विदेशी सरजमीं पर विराट कोहली ने सातवीं टेस्ट जीत हासिल कर ली है। एमएस धोनी की कप्तानी में भी टीम इंडिया ने विदेश में 6 जीत हासिल की थी। विराट पहले ही इस मामले में राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ चुके हैं जिनकी कप्तानी में भारत विदेश में 5 टेस्ट जीता था। विदेश में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने का रिकॉर्ड सौरव गांगुली (11) के नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने लगातार 8 वीं टेस्ट सीरीज जीती
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : the indian express
विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने लगातार 8 वीं टेस्ट सीरीज जीती है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ही अब विराट कोहली से इस मामले में आगे हैं, जिनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने लगातार 9 सीरीज जीती थी।
विज्ञापन
विराट ने 50 साल बाद यह उपलब्धि दोहराई
5 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : hindustan times
अपने 85 साल के टेस्ट इतिहास में अब तक केवल एक बार विदेशी सरजमीं पर चार टेस्ट मैचों की सीरीज में तीन टेस्ट मैच जीतने वाली भारतीय टीम विराट कोहली की कप्तानी में श्रीलंका में तीन टेस्ट मैच जीतने के बाद विदेश में तीन टेस्ट मैच जीतने की उपलब्धि को 50 साल बाद एक बार फिर दोहराया है। भारत ने इससे पहले केवल एक बार विदेशी धरती पर चार टेस्ट मैचों की सीरीज में तीन टेस्ट मैच जीते थे। मंसूर अली खां पटौदी की अगुवाई वाली टीम ने फरवरी-मार्च 1968 में न्यूजीलैंड को चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-1 से हराया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।