फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

200वें वनडे में ये धमाल करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने विराट, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी 

Sun, 22 Oct 2017 05:51 PM IST
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान Updated Sun, 22 Oct 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli becomes the second batsman to score a century in career's 200th ODI  de Villiers. 
विराट कोहली - फोटो : BCCI
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का आगाज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ। जहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ट्रेंट बोल्ट ने शुरुआती ओवरों में ही टीम इंडिया के दोनों प्रारंभिक बल्लेबाजों को पवेलियन वापस भेजकर परेशानी खड़ी कर दी। ऐसे में पहला विकेट गंवाने के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली। जो आज अपने करियर का 200वां वनडे खेल रहे थे। इस मैच में टीम को परेशानी से निकालने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। उन्होंने करियर का 31वां शतक जड़कर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रिकी पॉन्टिंग को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने 111 गेंद में अपना शतक जड़ा और मैच के आखिरी ओवर में साउदी की गेंद पर कैच होकर पवेलियन लौटे। अब वह वनडे में सबसे ज्यादा शतक बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर से ही पीछे हैं। जो सचिन के नाम 463 वनडे में 49 शतक दर्ज हैं। 

200वें वनडे में ये धमाल करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने विराट, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी 

Virat Kohli becomes the second batsman to score a century in career's 200th ODI  de Villiers. 
विरा
विराट के नाम सबसे तेजी से 31 वनडे शतक जड़ने का रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। विराट ने यह मुकाम अपने 200वें मैच की 192वीं पारी में हासिल किया है जबकि सचिन तेंदुलकर को यहां तक पहुंचने के लिए 271 पारियां खेलनी पड़ी थीं।  
 
200वें वनडे में ये धमाल करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने विराट, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी 

Virat Kohli becomes the second batsman to score a century in career's 200th ODI  de Villiers. 
विराट कोहली और शिखर धवन - फोटो : icc
विराट करियर को 200वें वनडे में शतक बनाने वाले पहले दुनिया के दूसरे और पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। इससे पहले दो सौवें वनडे में शतक जड़ने का कारनामा दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने जड़ा था। डिविलियर्स ने साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ केपटाउन वनडे में नाबाद 101 रन की पारी खेली थी। विराट 200वें वनडे में सबसे लंबी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। विराट की इस पारी से पहले किसी भारतीय बल्लेबाज का 200वें वनडे में सबसे बड़ा स्कोर 76 रन था जो युवराज सिंह ने बनाया था। इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी(58*) और सुरेश रैना ने (52) अर्धशतकीय पारी खेली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

200वें वनडे में ये धमाल करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने विराट, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी 

Virat Kohli becomes the second batsman to score a century in career's 200th ODI  de Villiers. 
विराट कोहली
विराट ने अपनी इस शतकीय पारी के दौरान किसी भारतीय कप्तान द्वारा वनडे क्रिकेट में एक कैलेंडर इयर में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अजहर ने साल 1998 में बतौर कप्तान वनडे में 1268 रन बनाए थे। विराट के नाम साल 2017 में 1318 रन हो गए हैं। 
विज्ञापन

200वें वनडे में ये धमाल करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने विराट, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी 

Virat Kohli becomes the second batsman to score a century in career's 200th ODI  de Villiers. 
विराट कोहली
अपनी इस शतकीय पारी के दौरान विराट ने एक कैलेंडर वर्ष में बतौर कप्तान 50 रन से ज्यादा की 12 वीं पारी खेली। उन्होंने इस मामले में भी अजहरुद्दीन और धोनी को पीछे छोड़ नया रिकॉर्ड कायम किया। अजहर ने साल 1998 में एक साल में पचास रन से ज्यादा की 11 पारियां खेली थीं। वहीं धोनी ने साल 2009 में 11 पचास रन से ज्यादा की पारियां खेली थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed