फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvsNZ: विराट कोहली ऐसा कर अपने 200 वें वन डे को यादगार बनाना चाहेंगे 

Sun, 22 Oct 2017 01:38 PM IST
amarujala.com, Presented by: शरद मिश्र
amarujala.com, Presented by: शरद मिश्र Updated Sun, 22 Oct 2017 01:38 PM IST
विज्ञापन
 ind vs nz, mumbai match preview takes virat kohi and jaspreet bumrah
विराट कोहली और शिखर धवन - फोटो : icc

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में 22 अक्टूबर को तीन वन डे मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का यह वन डे करियर में 200 वां मैच होगा। विराट कोहली ने 199 मैच में 30 शतक लगाए हैं। उन्होंने वन डे करियर में 8767 रन बनाए हैं। 183 उनका सर्वाधिक स्कोर है। यह पारी पाकिस्तान के खिलाफ ढाका के एशिया कप में विराट कोहली ने खेली थी। 30 शतक के अलावा उन्होंने 45 अर्धशतक भी लगाए हैं। उनका प्रति मैच रनों का औसत 55 है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट कोहली रनों का पीछा करने के मामले में सबसे आगे है। 



ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलकाता में विराट पिछली वन डे सीरीज में 92 रनों पर अपना विकेट गंवाकर 31 वें शतक से वंचित रह गए थे। श्रीलंका के खिलाफ पिछली सीरीज में दो मैचों में लगातार दो शतक लगाकर विराट कोहली ने श्रीलंका के सनथ जयसूर्या को शतकों के मामले में पीछा छोड़ा था। 

मुंबई में क्रिकेट प्रेमी दर्शकों को विराट से शतकीय पारी की उम्मीद होगी। विराट कोहली भी मैच में शतक जड़ अपना 200 वां वन डे यादगार बनाना चाहेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed