सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारकर टीम इंडिया का विश्व कप का सफर खत्म हो गया। खिलाड़ी जल्द ही देश लौटेंगे, लेकिन सबकी निगाहें महेंद्र सिंह धोनी पर टिकीं हैं, क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि वह अपने संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। विश्व कप से लौटकर टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के दौरे पर जाना है। जहां वो विंडीज टीम के खिलाफ तीन टी-20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगी, जिसके लिए टीम का चयन होना अभी बाकी है।
2 of 4
विराट कोहली
- फोटो : social media
राष्ट्रीय चयन समिति इस दौरे के लिए टीम का चयन करने के लिए 17 या 18 जुलाई को मुंबई में बैठक करेगी। माना जा रहा है कि कई बड़े चेहरे इस दौरे पर नहीं जाएंगे। सभी का अनुमान है कि वेस्टइंडीज नहीं जाने वाले इन बड़े खिलाड़ियों में धोनी भी शामिल होंगे। भारत का यह दौरा तीन अगस्त से शुरू होगा। धोनी के वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं जाने की खबरों के बीच उनके संन्यास की अटकलें तेज हो गईं हैं।
3 of 4
एम एस धोनी
- फोटो : social Media
टाइम्स ऑफ इंडिया की माने तो लंबे समय से क्रिकेट खेल रहे विराट कोहली सहित कई खिलाड़ियों को अराम दिया जाएगा। इसकी वजह से वो वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं जाएंगे। कोहली वन-डे और टी-20 से कुछ समय के लिए ब्रेक लेंगे। वह दो टेस्ट मैचों से पहले टीम से जुड़ जाएंगे। वहीं वेस्टइंडीज दौरे पर वन-डे और टी-20 में रोहित शर्मा टीम की कमान संभालते नजर आएंगे।
4 of 4
एम एस धोनी
- फोटो : social Media
इनके अलावा जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी भी लगातर क्रिकेट खेल रहे हैं। चयन समिति इन खिलाड़ियों को भी आराम दे सकती है। सूत्रों के अनुसार बोर्ड धोनी का फैसला सुनने का इंतजार कर रहा है। धोनी घर लौटने के बाद संन्यास लेंगे या अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व टी-20 तक खेलेंगे, ये तो सिर्फ धोनी ही बता सकते हैं, लेकिन इस वक्त सबका ध्यान धोनी पर ही है।