हाल ही में 14वें तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा का छह जुलाई को 85वां जन्मदिवस भारत समेत पूरी दुनिया में धूमधाम से मनाया गया। आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ऐसे शख्स हैं जो अपनी करूणा और शिक्षाओं के लिये विश्वविख्यात हैं। वहीं अब उनका निजी वाहन बिक्री के लिये उपलब्ध है। दस साल तक इस वाहन ने दलाई लामा की सेवा की है।
चल चुकी है 1.10 लाख किमी
2 of 5
HH Dalai Lama 1966 Land Rover Series IIA 88
- फोटो : rmsothebys
दलाई लामा ने धर्मशाला में 1966 से लेकर 1976 तक लैंड रोवर सीरीज IIA का इस्तेमाल किया था। हालांकि उन्होंने कभी इस कार खुद ड्राइव नहीं किया, लेकिन वे अकसर ड्राइवर की बगल वाली सीट पर बैठे नजर आते थे और उन्होंने इस गाड़ी की खूब सवारी की है। 2006 में उनकी कार को फिर से रिस्टोर कराया गया, उस वक्त के ओडोमीटर के मुताबिक उनकी गाड़ी 1.10 लाख किमी तक चल चुकी थी।
यह है लैंड रोवर सीरीज IIA 4X4
3 of 5
1966 Land Rover Series IIA 88
- फोटो : rmsothebys
उनकी यह गाड़ी न केवल भारत बल्कि नेपाल भी जाती रही है। हिमालय रेंज में कई बार उनकी गाड़ी को देखा गया है। हिमालय के पहाड़ी इलाकों में उनकी यह गाड़ी आसानी से चढ़ सकती है, क्योंकि यह 4X4 है और इससे ऑफरोडिंग आसानी से की जा सकती है। यही वजह है कि लैंड रोवर सीरीज IIA आज भी लोकप्रिय है। इस कार की लॉन्चिंग के 31 साल बाद 1992 में खुद कंपनी ने दावा किया था कि उनकी गाड़ियां आज भी बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।
1966 में दलाई लामा ने ली डिलीवरी
4 of 5
1966 Land Rover Series IIA 88-1
- फोटो : rmsothebys
हालांकि बाद में कंपनी ने 1971 में इस गाड़ी का उत्पादन बंद कर दिया और इसकी जगह लैंड रोवर सीरीज III को लॉन्च किया था। दलाई लामा ने 1966 में इस कार की डिलीवरी ली थी और इसके लिये वे खासतौर पर ब्रिटेन में मौजूद कंपनी की फैक्टरी में भी गए थे। इस गाड़ी में 2.25 लीटर का 4 सिलेंडर इन-लाइन इंजन मिलता है। 2005 में इस कार को रिस्टोरेशन के लिये वेस्ट कोस्ट ब्रिटिश भेजा गया था और रिस्टोरेशन में इसे एक साल का वक्त लगा। इसकी एतिहासिकता के चलते ही इसे दोबारा बनाने में इतना वक्त लगा।
01 सितंबर 2019 को होगी बिक्री
5 of 5
1966 Land Rover Series IIA 88 engine
- फोटो : rmsothebys
कार में आज भी ऑरिजनल इंजन लगा है और इतने साल बाद भी इसमें जंग का नामोनिशान तक नहीं है। इस कार को 01 सितंबर 2019 को बिक्री के लिये रखा जाएगा। उन्होंने इसकी कीमत एक लाख डालर से डेढ़ लाख डालर यानी भारतीय रुपयों में 70 लाख से 1.2 करोड़ के बीच कीमत रखी है। लेकिन कार को खरीदने के लिये रजिस्ट्रेशन जरूरी है और rmsothebys.com पर जाकर रजिस्टर किया जा सकता है।