Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
Virat Kohli 100th test: Brendon McCullum to Stephen Fleming Players who have scored a duck zero in their 100th Test
{"_id":"621f65008a03954e513e8589","slug":"virat-kohli-100th-test-brendon-mccullum-to-stephen-fleming-players-who-have-scored-a-duck-zero-in-their-100th-test","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs SL: 100वें टेस्ट में इस शर्मनाक रिकॉर्ड से बचना चाहेंगे विराट, लिस्ट में कुक-मैकुलम जैसे सात खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL: 100वें टेस्ट में इस शर्मनाक रिकॉर्ड से बचना चाहेंगे विराट, लिस्ट में कुक-मैकुलम जैसे सात खिलाड़ी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 04 Mar 2022 06:00 AM IST
सार
अब तक टेस्ट के करीब 145 साल के इतिहास में सात बल्लेबाज अपने 100वें टेस्ट में शून्य पर आउट हो चुके हैं। इसमें ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के कई दिग्गज शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 9
विराट कोहली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत और श्रीलंका के बीच चार मार्च से मोहाली में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। यह विराट कोहली के टेस्ट करियर का 100वां टेस्ट भी होगा। इस मैच को कोहली स्पेशल बनाना चाहेंगे और अपने शतकों के सूखे को भी खत्म करना चाहेंगे। अगर वह शतक लगाते हैं, तो अपने 100वें टेस्ट में शतक लगाने वाले भारत के वह पहले बल्लेबाज होंगे।
हालांकि, पिछले कुछ समय से कोहली टेस्ट में कुछ खास फॉर्म में नहीं रहे हैं। नवंबर 2019 के बाद से कोहली 15 टेस्ट में 28.14 की औसत से सिर्फ 760 रन बना सके हैं। इसमें छह अर्धशतक शामिल है। कोहली ने इस दौरान एक भी शतक नहीं लगाया है। इस दौरान वह चार बार शून्य पर भी आउट हुए हैं। यह चार बार फरवरी 2021 से लेकर अब तक का है। यानि पिछले आठ महीने में कोहली चार बार शून्य पर आउट हो चुके हैं।
ऐसे में एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड भी है, जिससे वह बचना चाहेंगे। यह रिकॉर्ड है अपने 100वें टेस्ट में शून्य पर आउट होने का। अब तक टेस्ट के करीब 145 साल के इतिहास में सात बल्लेबाज अपने 100वें टेस्ट में शून्य पर आउट हो चुके हैं। इसमें ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के कई दिग्गज शामिल हैं। आइए जानते हैं...
2 of 9
100वें टेस्ट में शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज
- फोटो : अमर उजाला
दिलीप वेंगसरकर
भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज दिलीप वेंगसरकर 100वें टेस्ट में शून्य पर आउट होने वाले पहले बल्लेबाज थे। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ नवंबर 1988 में अपना 100वां टेस्ट खेला था। तब न्यूजीलैंड के खिलाफ वानखेडे में खेले गए दूसरे टेस्ट की पहली पारी में वेंगसरकर ने 25 रन और दूसरी पारी में शून्य पर आउट हुए थे। भारत यह मैच 136 रन से हार गया था।
3 of 9
एलेन बॉर्डर
- फोटो : सोशल मीडिया
एलेन बॉर्डर
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दुनिया के महान बल्लेबाजों में शामिल एलेन बॉर्डर को भी इस खराब रिकॉर्ड का सामना करना पड़ा था। उनका 100वां टेस्ट मैच भी कुछ खास नहीं रहा था। अप्रैल 1991 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने 100वें टेस्ट की दूसरी पारी में बॉर्डर शून्य पर आउट हुए थे। वेस्टइंडीज ने यह मैच 343 रन से जीता था। ऑस्ट्रेलियाई टीम यह सीरीज भी 3-1 से हार गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
कर्टनी वॉल्श
- फोटो : सोशल मीडिया
कर्टनी वॉल्श
वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी कर्टनी वॉल्श ने अपना 100वां टेस्ट इंग्लैंड के खिलाफ गुयाना में खेला था। उन्होंने मैच में पांच विकेट जरूर लिए थे, लेकिन बल्ले से वॉल्श का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। वॉल्श ने पहली पारी में तीन रन बनाए थे, लेकिन दूसरी पारी में वह शून्य पर आउट हुए थे। वेस्टइंडीज ने यह मैच शिवनारायण चंद्रपॉल के बेहतरीन शतक के दम पर जीता था।
विज्ञापन
5 of 9
मार्क टेलर
- फोटो : सोशल मीडिया
मार्क टेलर
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क टेलर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने अपना 100वां टेस्ट मैच ब्रिस्बेन के गाबा में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। यह एक एशेज मैच था। टेलर ने पहली पारी में 46 रन बनाए। इसकी बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बेहतरीन 485 रन बनाए थे। हालांकि, दूसरी पारी में डॉमिनिक कॉर्क ने टेलर को शून्य पर क्लीन बोल्ड किया था। यह मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।