फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईसीएमआर: टीका न लगवाने वालों में कोरोना बन रहा जानलेवा, भार्गव बोले- टीकाकरण से संक्रमण व मौत में आई कमी

Thu, 03 Mar 2022 08:30 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 03 Mar 2022 08:30 PM IST
सार

भारत में कोरोना मामलों में 55.7 फीसदी कमी आई है। वहीं कोरोना की मृत्युदर दर में भी 76.6 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Coronavirus Outbreak In India Press Conference Omicron Cases Death ICMR DGCI Vaccination Update
बलराम भार्गव - फोटो : ANI

जिन लोगों ने अभी तक टीके की एक भी खुराक नहीं ली है उनमें संक्रमण का जोखिम अभी भी सबसे अधिक बना हुआ है। इन लोगों में कोरोना की मृत्युदर भी सबसे अधिक है। इतना ही नहीं बीते दिनों कोरोना की तीसरी लहर में 92 फीसदी मौतें टीकाकरण न कराने वालों की हुई हैं।

Coronavirus Outbreak In India Press Conference Omicron Cases Death ICMR DGCI Vaccination Update
कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
भारत में संक्रमण की तीसरी लहर काफी हद तक नियंत्रण में रही
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने गुरुवार को प्रेस कान्फ्रेंस में बताया, देश में पिछले वर्ष जब कोरोना की दूसरी लहर आई तब तक केवल 2.1 फीसदी लोगों का टीकाकरण हो पाया था लेकिन तीसरी लहर तक देश के 97 फीसदी लोगों ने पहली और 82 फीसदी लोग वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुके। इसी का असर है कि भारत में संक्रमण की तीसरी लहर काफी हद तक नियंत्रण में रही। जिन लोगों ने दोनों खुराक लगाईं उनमें संक्रमण का बचाव 99 फीसदी तक दर्ज हुआ।
Coronavirus Outbreak In India Press Conference Omicron Cases Death ICMR DGCI Vaccination Update
किशोरों का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
लोग जल्द से जल्द वैक्सीन लें
वहीं, नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने कहा, टीकाकरण के जरिये कोरोना संक्रमण को रोक पाना अब वैज्ञानिक तौर पर भी साबित हुआ है। ऐसे में उन लोगों को आगे आकर टीकाकरण पूरा करना चाहिए जिनका एक या फिर दोनों खुराक लेना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Outbreak In India Press Conference Omicron Cases Death ICMR DGCI Vaccination Update
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल - फोटो : ANI
महामारी अभी खत्म नहीं: लव कुमार
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव कुमार अग्रवाल ने कहा, विश्व में औसतन एक हफ्ते से रोजाना 15 लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। दुनिया भर में 6 करोड़ 18 लाख 12 हजार 031 कोरोना के सक्रिय मामले अभी भी हैं। ऐसे में लोगों को यह समझना चाहिए कि कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। विश्वभर में महामारी की अलग-अलग तस्वीरें देखने को मिल रही हैं। ऐसे में लोगों का सावधानी बरतना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
Coronavirus Outbreak In India Press Conference Omicron Cases Death ICMR DGCI Vaccination Update
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई
जर्मनी में सबसे अधिक मामले
संयुक्त सचिव ने बताया कि पिछले दो हफ्तों में दुनियाभर में कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है लेकिन जर्मनी में सबसे ज्यादा केस हैं। उसके बाद रूस या साउथ कोरिया में सर्वाधिक मामले हैं। उन्होंने कहा, दक्षिण कोरिया के अलावा वियतनाम, मलयेशिया, हांगकांग, थाईलैंड और न्यूजीलैंड में भी मामले बढ़ रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed