लंदन में रविवार को विश्व कप 2019 में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच खेला गया। इस हाईवोल्टेज मुकाबले पर जहां दुनिया भर की निगाहें थीं तो भारतीय बैंकों को चूना लगाकर भाग चुके विजय माल्या भी मैच देखने पहुंचे। शराब कारोबारी माल्या को क्रिकेट मैदान के अंदर जाते हुए देखा गया।
विजय माल्या देखने पहुंचे भारत का मैच, भड़के फैंस बोले- देश का डाकू खुला घूम रहा
इस दौरान विजय माल्या हमेशा की तरह अपने खास अंदाज में ही दिखाई दिए। थ्री पीस कोर्ट पहने माल्या की आंखों पर चश्मा लगा हुआ था। समाचार एजेंसी ANI ने जब उनसे बात करनी चाही तो उन्होंने कैमरे पर साफ कहा कि वह यह मैच देखने आए हैं। माल्या ने इसके अलावा किसी और सवाल का कोई जवाब नहीं दिया।
देखते ही देखते सोशल मीडिया पर स्टेडियम के अंदर जाते विजय माल्या की तस्वीरें वायरल हो गई। फोटोज देखते ही क्रिकेट फैंस माने भड़क गए। माल्या को जमकर खरी-खोटी सुनाई गई। एक ने तो यहां तक कह डाला कि देश का डाकू खुला घूम रहा है।
नीचे देखिए ऐसे ही मजेदार ट्वीट्स
देश का डाकू खुला घूम रहा है
— Raghunath singh solanki Saini (@Raghuna80641990) June 9, 2019
— Romz (@RomanaRaza) June 9, 2019
अच्छा हुआ बता दिया कि गेम देखने आया है.. वरना हम तो समझे थे किंगफिशर के लिए नई मॉडल ढूंढने आया है..
— Aakanksha🇮🇳 (@AakankshaCharu) June 9, 2019
Jokes apart: लोगो का पैसा खाकर क्या मजे से घूम रहा है.. कई बार कितना कमजोर पड़ जाता है कानून!
Is bhagode ko pakad ke India laao re pic.twitter.com/TMkHfZ3dTO
— Rinmayee💜 (@Rinmayee_003) June 9, 2019
वैसे यह पहला मौका नहीं है जब माल्या भारत से भागने के बाद क्रिकेट मैच देखने पहुंचे हो। इससे पहले भी भारत के इंग्लैंड दौरे के दौरान हुई टेस्ट सीरीज में भी माल्या स्टेडियम पहुंचे थे।
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए मैच में उन्हें ओवल स्टेडियम में देखा गया था। उस दौरान उनके खिलाफ जमकर हूटिंग की गई थी।