फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विजय हजारे ट्रॉफी फाइनल: तूफानी फॉर्म में चल रहे पृथ्वी शॉ पर निगाहें, मुंबई-यूपी में टक्कर

Sat, 13 Mar 2021 02:43 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 13 Mar 2021 02:43 PM IST
विज्ञापन
Vijay Hazare Trophy Final: Mumbai vs Uttar Pradesh all eyes on Prithvi Shaw
पृथ्वी शॉ - फोटो : twitter @DelhiCapitals

16 साल बाद फाइनल में पहुंची उत्तर प्रदेश की टीम विजय हजारे ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में रविवार को उतरेगी तो उसके सामने तीन बार की विजेता टीम मुंबई होगी। फोकस शानदार फॉर्म में चल रहे मुंबई के कप्तान पृथ्वी शॉ के बल्ले पर अंकुश लगाने पर भी रहेगा, जिन पर राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की भी नजरें होंगी। शॉ अभी तक टूर्नामेंट में 754 रन बना चुके हैं जिसमें नाबाद 105, नाबाद 227, नाबाद 185 और 165 रन शामिल है। 

Vijay Hazare Trophy Final: Mumbai vs Uttar Pradesh all eyes on Prithvi Shaw
पृथ्वी शॉ - फोटो : twitter

रोहित शर्मा अगर विश्राम लेते हैं तो इंग्लैंड के खिलाफ तीन वन-डे मैचों की श्रृंखला में उन्हें मौका मिल सकता है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ऐसा होगा या नहीं, लेकिन 21 वर्ष के शॉ ने मैदान के भीतर और बाहर अपना सबक ले लिया है जिससे वह राष्ट्रीय एक दिवसीय चैंपियनशिप में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहे। घरेलू सर्किट पर उनके प्रदर्शन का जवाब नहीं लिहाजा राष्ट्रीय चयनकर्ता ज्यादा समय तक उनकी अनदेखी नहीं कर सकते।

Vijay Hazare Trophy Final: Mumbai vs Uttar Pradesh all eyes on Prithvi Shaw

वहीं कोच ज्ञानेंद्र पांडेय की उत्तर प्रदेश टीम ने युवा कप्तान करण शर्मा के मार्गदर्शन में शानदार प्रदर्शन किया है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल फाइनल में अपनी इनस्विंगर से साव को परेशान करने की कोशिश करेंगे। शॉ के शानदार प्रदर्शन के कारण मुंबई के बाकी बल्लेबाजों को ज्यादा कुछ करना ही नहीं पड़ा, लेकिन वे भी अपनी उपयोगिता साबित करना चाहेंगे, इनमें यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान, आदित्य तारे, शम्स मुलानी और शिवम दुबे शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vijay Hazare Trophy Final: Mumbai vs Uttar Pradesh all eyes on Prithvi Shaw
पृथ्वी शॉ - फोटो : twitter

टूर्नामेंट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड बना चुके शॉ अगर नाकाम रहते हैं तो इनमें से एक को पारी के सूत्रधार की भूमिका निभानी होगी। गेंदबाजों में धवल कुलकर्णी 14 विकेट ले चुके हैं। तुषार देशपांडे और स्पिन तिकड़ी प्रशांत सोलंकी, तनुष कोटियां और शम्स मुलानी ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन
Vijay Hazare Trophy Final: Mumbai vs Uttar Pradesh all eyes on Prithvi Shaw
उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर @BCCI

गुजरात को पांच विकेट से हराने वाली उत्तर प्रदेश की टीम तीसरी बार फाइनल में पहुंची है, उनके लिए करण, विकेटकीपर उपेंद्र यादव और अनुभवी अक्षदीप नाथ का प्रदर्शन अहम होगा। मुंबई तीन बार खिताब जीत चुकी है और आखिरी बार 2018-19 में जीता था। वह सत्र का अंत जीत के साथ करना चाहेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed