फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोहित-राहुल-धवन में कौन हैं टी-20 में बेस्ट ओपनिंग साझेदार? सामने आए खतरनाक रिकॉर्ड्स

Sat, 13 Mar 2021 02:11 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 13 Mar 2021 02:11 PM IST
विज्ञापन
Which is best indian opening pair in T20i, Rohit sharma, KL Rahul and Shikhar Dhawan stats
रोहित-राहुल-शिखर - फोटो : Social Media

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के आयोजन में अब करीब सात महीने का समय बाकी है। भारत में होने वाले इस विश्वस्तरीय टूर्नामेंट के लिए टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं और अपने बेस्ट खिलाड़ियों के साथ साथ अलग-अलग टूर्नामेंट खेल रही हैं। भारतीय टीम भी इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलना शुरू कर चुकी है। 



टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड कप से पहले यह एक तरह से आखिरी अंतरराष्ट्रीय टी-20 सीरीज होगी। इसके बाद उसके अधिकतर खिलाड़ी आईपीएल, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल और इंग्लैंड दौरे की तैयारी में लग जाएंगे। यह लगभग तय है कि इन टूर्नामेंटों में टीम के सभी प्रमुख खिलाड़ी शामिल होंगे। इसका मतलब है कि टी-20 वर्ल्ड कप से पहले दुनिया की नंबर एक इंग्लैंड टीम के साथ सीरीज में खिलाड़ियों के लिए अभ्यास और खुद को परखने का बेहतरीन मौका है। हालांकि विराट कोहली और टीम प्रबंधन अपने प्रमुख खिलाड़ियों के अभ्यास से ज्यादा टीम संयोजन की तलाश में प्रयोग करने में व्यस्त है। इसका बड़ा उदाहरण सीरीज के पहले मुकाबले में देखने को मिला।

Which is best indian opening pair in T20i, Rohit sharma, KL Rahul and Shikhar Dhawan stats
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : PTI

भारतीय टीम ने यहां अपने स्टार सलामी बल्लेबाज और फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा को ही आराम के नाम पर बाहर बैठा दिया। हैरानी सबसे ज्यादा इस बात की हुई कि मैच के एक दिन पहले ही विराट ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि रोहित शर्मा और केएल राहुल ओपनिंग में बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं और हम इसमें कोई बदलाव नहीं करना चाहेंगे। लेकिन 24 घंटे के अंदर ही विराट ने यू-टर्न लेते हुए रोहित शर्मा को ही प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया और शिखर धवन को मौका दे दिया। टीम का यह दांव पूरी तरह से फेल भी साबित हुआ और पूरा शीर्षक्रम ताश की पत्ते की तरह ढह गया।

Which is best indian opening pair in T20i, Rohit sharma, KL Rahul and Shikhar Dhawan stats
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर

बात करें रोहित शर्मा को आराम देने की तो किसी को यह बात हजम नहीं हुई। पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण और मनोज तिवारी समेत कई क्रिकेट एक्सपर्ट ने भी कहा कि यहां भारतीय टीम को शुरुआती मैचों में प्रयोग से बचना चाहिए और अपने बेस्ट प्लेइंग इलेवन के साथ उतरना चाहिए। अगर आंकड़ों की मानें तो रोहित शर्मा और केएल राहुल की जोड़ी ज्यादा बेहतर और प्रभावी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Which is best indian opening pair in T20i, Rohit sharma, KL Rahul and Shikhar Dhawan stats
केएल राहुल - फोटो : ट्विटर @BCCI

रोहित और राहुल की जोड़ी ने अब तक 11 मुकाबले खेले हैं और 50 की औसत से 558 रन बनाए हैं। वहीं शिखर-राहुल की जोड़ी ने सात मैचों में 43 की औसत से 306 रन बनाए हैं। इनके अलावा रोहित और शिखर की जोड़ी ने अब तक 52 मुकाबलों में 33 की औसत से 1743 रन बनाए हैं।

 
सलामी जोड़ी पारी रन औसत 100s/50s सर्वोच्च स्कोर
रोहित- शिखर 52 1743 33.52 4/7 160
रोहित- राहुल 11 558 50.73 2/1 165
शिखर-राहुल 7 306 43.71 0/4 97
विज्ञापन
Which is best indian opening pair in T20i, Rohit sharma, KL Rahul and Shikhar Dhawan stats
शिखर धवन - फोटो : social media

बात करें इन खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन की तो जुलाई 2019 के बाद रोहित ने 14 मैचों में 34 की औसत और 144 की स्ट्राइक रेट से 442 रन बनाए हैं, राहुल ने 18 मैचों में 44 की औसत और 139 की स्ट्राइक रेट से 663 रन बनाए हैं और धवन ने 14 मैचों में 27 की औसत और 120 की स्ट्राइक रेट से 359 रन बनाए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed