टी20 वर्ल्ड कप का आगाज हो चुका है। फिलहाल क्वालिफायर्स राउंड खेले जा रहे हैं। इस राउंड के बाद चार टीमें सुपर-12 राउंड के लिए क्वालिफाई करेंगी। सुपर-12 राउंड की शुरुआत 22 अक्तूबर से होगी। पहले मुकाबले में पिछली बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और रनर-अप न्यूजीलैंड भिड़ेंगे। वहीं, 23 अक्तूबर को भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
2 of 8
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया अपना पहला मैच कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। इस मैच को लेकर टीम इंडिया तैयार है। इसके लिए टीम मेलबर्न पहुंच चुकी है। गुरुवार को सभी खिलाड़ियों ने मेलबर्न में लैंड किया। इसका वीडियो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ट्विटर पर शेयर किया है।
3 of 8
फैन को ऑटोग्राफ देते युजवेंद्र चहल
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में कप्तान रोहित शर्मा, उपकप्तान केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत और सूर्यकुमार समेत तमाम खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। मेलबर्न पहुंचने पर विराट ने फैन्स से मुलाकात भी की और उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई। साथ ही विराट ने ऑटोग्राफ भी दिया। इसके अलावा हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल मस्ती करते भी दिखे। हार्दिक ने एयरपोर्ट पर कहा- वेलकम टू मेलबर्न।
ऋषभ पंत
4 of 8
हार्दिक पांड्या
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में मोहम्मद सिराज पॉप स्टार या यूं कहें पॉप सिंगर के लुक में नजर आए। वहीं, लोगों ने अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल से भी ऑटोग्राफ लिए। दिनेश कार्तिक और सूर्यकुमार यादव समेत तमाम खिलाड़ी कूल दिखे। भारतीय टीम के लिए पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला अहम रहने वाला है। पिछले साल यूएई में हुए टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत को हरा दिया था। वहीं से टीम इंडिया का मोमेंटम खराब हो गया था।
5 of 8
मोहम्मद सिराज
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ सुपर-12 में हार गई थी और सुपर-12 राउंड से ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। ऐसे में इस बार टीम इंडिया पाकिस्तान को हराकर जीत से आगाज करना चाहेगी और अपने ग्रुप में दबदबा बनाना चाहेगी। भारत और पाकिस्तान को सुपर-12 राउंड के ग्रुप-2 में रखा गया है। इसमें इन दोनों टीमों के अलावा बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, ग्रुप-बी की विनर टीम और ग्रुप-ए की रनर अप टीमें होंगी।