टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा शांत स्वभाव के हैं। मगर भारत और दक्षिण अफ्रीका के मैच में उन्हें गुस्सा करते हुए देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
VIDEO: खराब गेंद फेंकने पर रोहित ने सैनी को लगाई फटकार, बोले- दिमाग से काम करो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए तीन टी-20 मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में टी-20 मैच में रोहित शर्मा मैदान पर नवदीप सैनी पर गुस्सा करते हुए नजर आ रहे हैं।
— Liton Das (@BattingAtDubai) September 24, 2019
जब भारत फील्डिंग कर रहा था तो पारी के 11वें ओवर में नवदीप सैनी गेंदबाजी कर रहे थे। उनकी दो गेंदों पर लगातार दो चौके लगे। इस दौरान रोहित शर्मा गुस्से में उनके पास आए और कहा कि गेंदबाजी करते समय दिमाग का भी इस्तेमाल करो। बता दें कि नवदीप सैनी ने इस मैच में दो ओवर में 25 रन लुटाए।
इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने कप्तान क्विंटन डीकॉक (79*) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत 19 गेंदे और 9 विकेट शेष रहते ही हासिल कर लिया।
बता दें कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला बारिय़स की वजह से रद्द हो गया था।