भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट को 'मजाकिया व स्लेजिंग डे' के रूप में भी याद किया जाएगा। दरअसल, मेलबर्न में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन की स्लेजिंग के बाद नाथन लायन की स्लेजिंग का भी करारा जवाब दिया। आइए जानते हैं पंत ने लायन को क्या कहाः
VIDEO: पेन के बाद पंत ने किया लायन का 'शिकार', बोले- 'कल नहीं कर पाएंगे कुछ हासिल'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि ऋषभ पंत और नाथन लायन के बीच यह वाक्या बॉक्सिंग डे टेस्ट के चौथे दिन 80वें ओवर में देखने को मिला। इस दौरान ऋषभ पंत ने लायन को कहा, 'कम ऑन गैरी। आपके पास कल हासिल करने के लिए कुछ नहीं बचेगा।' पंत के इस बात पर लायन हंसने लगे और कहा, मैं नहीं समझ सकता कि आप क्या कह रहे हैं। इसके बाद फिर लायन ने कहा, 'ऋषभ मैं तुम्हें बहुत पंसत करता हूं।'
‘I can’t understand you bud’ lmao 🤣 #AUSvIND #Cricket #Australia #India #Lyon #Pant pic.twitter.com/8V4996y0ss
— AJ (@PGFCAlex) December 29, 2018
इसके पहले खेल के तीसरे दिन ऋषभ पंत को ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम ने स्लेज किया था, जिसका जवाब पंत ने उन्हें अलग अंदाज में दिया। पेन ने पंत को परेशान करने के लिए कहा था कि, 'एमएस धोनी की वन-डे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है तो अपने समय का उपयोग बिग बैश लीग में होबार्ट हरिकेंस की तरफ से खेलकर कर सकते हैं।'
पेन के इस बात के जवाब में पंत ने विकेट के पीछे से कहा, 'हमारे बीच विशेष अतिथि आए हैं। आपने कभी अस्थायी कप्तान शब्द सुना है। जडेजा आपको इन्हें आउट करने के लिए कोई प्रयास नहीं करना होगा।' उन्होंने आगे कहा, 'पेन को बात करना पसंद है, यही एक चीज है जो वो करते हैं। सिर्फ बोलते हैं।'
It was Rishabh Pant's turn for some fun on the stump mic today... #AUSvIND pic.twitter.com/RS8I6kI55f
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 29, 2018
गौरतलब है कि मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लायन और भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के बीच कुछ मजेदार पल देखने को मिले। पंत की बल्लेबाजी के दौरान जब लायन गेंदबाजी कर रहे थे, तो नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े पंत को लायन ने कुछ इस अंदाज में बाहों में जकड़ लिया।