{"_id":"5c274c2ebdec2256bd3cf451","slug":"ravindra-jadeja-gets-190-wickets-in-just-40-test-matches","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रविंद्र जडेजा की धमाकेदार एंट्री, आते ही दिग्गजों के उड़ा डाले होश, बनाए ये रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रविंद्र जडेजा की धमाकेदार एंट्री, आते ही दिग्गजों के उड़ा डाले होश, बनाए ये रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Sat, 29 Dec 2018 04:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रवींद्र जडेजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट के चौथे दिन कई शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किए। जडेजा ने पहली पारी में दो जबकि दूसरी पारी में तीन विकेट लिए। इस तरह से उन्होंने सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में अब तक कुल 5 विकेट लिए हैं।
2 of 5
irapalli prasanna
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विकेट लेते ही जडेजा ने पूर्व दिग्गज स्पिनर ईरापल्ली प्रसन्ना के 189 टेस्ट विकेट को पीछे छोड़ दिया। जडेजा के अब कुल 40 टेस्ट मैचों में 190 विकेट हो चुके हैं।
3 of 5
jadeja
इस टेस्ट मैच से पहले जडेजा ने 39 टेस्ट मैचों में 185 विकेट लिए थे। अपना 40 टेस्ट खेल रहे जडेजा ने इस दौरान 9 बार पारी में 5 या इससे अधिक विकेट लिया है वहीं 7 बार उन्होंने पारी में चार विकेट झटके हैं। प्रसन्ना ने 49 टेस्ट मैचों में 189 विकेट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ravindra Jadeja
बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन बने जडेजा के 190वां टेस्ट शिकार बने। बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज जडेजा ने महान ईरापल्ली प्रसन्ना का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन को विकेटकीपर रिषभ पंत के हाथों कैच कराकर तोड़ा। जडेजा का 190वां टेस्ट शिकार पेन हुए।
विज्ञापन
5 of 5
मिशेल जॉनसन
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन ने शुरुआती 40 टेस्ट खेलने के बाद 175 विकेट निकाले थे। वहीं, तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की मौजूदा टीम में तेज आक्रमण की अगुवाई कर रहे पेसर मिशेल स्टार्क तीसरे नंबर पर हैं। स्टार्क ने 40 टेस्ट में 170 जबकि एलन डेविडसन ने 165 विकेट लिए थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।