टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन मैदान पर कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। दरअसल, वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट का पहला दिन पृथ्वी शॉ के नाम रहा तो दूसरा दिन रविंद्र जडेजा के नाम। जडेजा ने बल्लेबाजी में कमाल का प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को अपने करियर का पहला अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा। वहीं, फील्डिंग में जडेजा ने इस तरह रनआउट किया, जिसे देखकर फैंस को तो हंसी आई, लेकिन कप्तान विराट कोहली गुस्सा गए।
VIDEO: जडेजा के इस रनआउट पर विराट को आया गुस्सा तो आपको आएगी हंसी
बता दें कि जडेजा ने बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी में भी उन्होंने अपना योगदान देते हुए एक विकेट झटके। इसके अलावा जडेजा ने उन्होंने फील्डिंग में भी कमाल किया। दरअसल, उन्होंने अजीबोगरीब तरीके से रन-आउट किया, जिसकी चर्चाएं सोशल मीडिया पर जमकर हो रही हैं।
Caption this?
😂😂#INDvWI pic.twitter.com/Siyb1Q2eWl
हुआ यूं कि वेस्टइंडीज की पारी के 12वें ओवर में आर अश्विन ने हेटम्यर को गेंद फेंकी। बैक ऑफ द लेंथ इस गेंद को उन्होंने मिड विकेट की ओर धकेला। जडेजा की फील्डिंग ने दोनों बल्लेबाजों के बीच दुविधा पैदा कर दी। हेटम्यर पहले रन के लिए उत्साहित नजर आ रहे थे, लेकिन बाद में उनका इरादा बदल गया, लेकिन उनके साथी सुनील एम्ब्रिस लगातार दौड़ते चले आए। हालांकि एम्ब्रिस अपने साथी से पहले बल्लेबाजी छोर पर पहुंच गए।
When sir Jadeja bats he want Century, when he was on field he want Run-out nd when he is bowling he wants wicket Wowww!!!👏👏 @imjadeja #INDvWI pic.twitter.com/PBeEzyAZB1
इस बीच जडेजा ने गेंद पकड़ी और जॉगिंग करते हुए गेंदबाजी छोर पर आए। वह गेंद को थ्रो नहीं कर रहे थे, जिससे सब हैरान थे। लेकिन उन्होंने ऐन वक्त पर गेंद को विकेटों पर थ्रो किया। बल्लेबाज क्रीज से बाहर थे और गिल्लियां बिखर चुकीं थीं। हेटम्यर 10 रन बनाकर रन आउट हो गए।
मैच खत्म होने के बाद जडेजा ने बताया, 'दोनों बल्लेबाज दौड़कर एक जगह पर पहुंच गए थे, तो मुझे लगा कि मैं आराम से आउट कर दूंगा। मैं हाथ में बॉल लेकर धीमे-धीमे नॉनस्ट्राइक की तरफ चलने लगा, लेकिन मैंने सोचा नहीं था और अचानक हेटमेयर दौड़ पड़े। मुझे बॉल स्टंप पर फेंकनी पड़ी और किस्मत से लग गई। मैं सोच रहा था कि अगर मेरा थ्रो मिस हो जाता तो क्या होता।'