टीम इंडिया के वनडे कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी आज 35 साल के हो गए हैं। टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान धोनी देश हो या विदेश, हर जगह भारत को जीत दिला कर लाए हैं। टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह देने वाले धोनी ने सीमित ओवरों के क्रिकेट में भारत के लिए कई यादगार पारियां खेली हैं। धोनी ने अपनी करियर में कुछ जोरदार पारियां खेली हैं। चाहे वो नंबर तीन पर आकर धुआंदार शतक ठोकना हो या नंबर 7 पर तेजतर्रार बैटिंग करनी हो। धोनी अनहोनी को होनी कर देते है। आइए देखते हैं सात नंबरी धोनी की टॉप सात पारियां:
7 नंबर को लकी मानने वाले धोनी की टॉप 7 पारियां
श्रीलंका के खिलाफ 45 नॉट आउट, पोर्ट ऑफ स्पेन (वनडे)
भारत, श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच हो रही इस त्रिकोणीय श्रृंख्ला में श्रीलंका ने पहले बैटिंग करने हुए 201 रन बनाए। भारत का स्कोर 139/4 था, जब धोनी बैटिंग करने आए। 113 बॉल में 63 रन की जरूरत थी और लक्ष्या आसान सा नजर आ रहा था। मगर भारत की बैटिंग कुछ इस तरह बिखरी कि आखरी ओवर में स्कोर 187/9 हो गया। आखरी ओवर में 15 रन चाहिए थे और धोनी क्रीज पर धे। एक चौके और 2 लंबे छक्कें लगा कर धोनी ने भारत को मैच और सीरीज जिता दी।
7 नंबर को लकी मानने वाले धोनी की टॉप 7 पारियां
3 of 8
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : PTI
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 45 रन, डरबन (टी-20)
ज्यादार लोग 2007 का विश्व कप युवराज सिंह के वजह से याद रखते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ मैच जीताने वाले युवी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जल्दी चलते बना। 61 रन पर 4 खिलाड़ी आउट हो गए। धोनी ने डेब्यू कर रहे रोहित शर्मा के साथ मिल कर भारत का बेड़ा पार लगाया और 85 रन का साझेदारी के चलते भारत का स्कोर 150 तक पहुँचा। 33 बॉल की इस पारी में धोनी ने 4 चौके और 1 छक्का जड़ा। अंत में गेंदबाजों ने अपना का बखूबी किया और भारत 37 रन से जीत गया।
7 नंबर को लकी मानने वाले धोनी की टॉप 7 पारियां
जिंबाब्वे के खिलाफ 67 रन हरारे (वनडे)
धोनी की पहली अंतरराष्ट्रीय हाफ सेंचुर बेदह मुश्किल परिस्थियों में आई। जिंबाब्वे जैसी कमजोर टीम के खिलाफ 251 रन का पीछे करते हुए भारत का स्कोर 91 पर 5 विकेट हो गया था। मगर धोनी के इरादे कुछ और ही थे। युवराज और धोनी के बीच 158 रन की साझेदारी ने मैच भारत के नाम कर दिया और धोनी के छक्का मार कर मैच खत्म करने की शुरूआत हुई।
7 नंबर को लकी मानने वाले धोनी की टॉप 7 पारियां
4. श्रीलंका के खिलाफ 183 रन, जयपुर (वनडे)
सचिन के जल्दी आउट होने के बाद धोनी को नंबर 3 पर भेजा गया। 299 रन के लक्ष्य का पीछा करती भारतीय टीम का इंजन धोनी गर्म कर दिया। धोनी के पारी के बूते टीम ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि किसी के रोके न रुकी। धोनी ने 40 बॉल में 50 रन बनाए, शतक के लिए 85 बॉल खेली और अंत मे 145 बॉल में 183 रन बनाए। इस मैराथन पारी में धोनी ने 15 चौके और 10 छक्के जड़े।