{"_id":"56f917b34f1c1bab74f0022d","slug":"top-12-batsmen-is-world-cup-2016","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड कप सेमीफाइनलः चारों टीमों के बल्लेबाजों का लेखा-जोखा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वर्ल्ड कप सेमीफाइनलः चारों टीमों के बल्लेबाजों का लेखा-जोखा
Tue, 29 Mar 2016 11:46 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 29 Mar 2016 11:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वर्ल्ड कप टी-20 अब अपने समापन की ओर है। सिर्फ तीन महामुकाबले बचे हैं और 3 अप्रैल को फाइनल मैच के बाद चार टीमों में से
फटाफट क्रिकेट का शहंशाह कौन है, पता लग जाएगा। जानते हैं, सेमीफाइनल मे पहुंचे इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और टीम इंडिया के सबसे खूंखार बल्लेबाजों के रोचक तथ्य।
वर्ल्ड कप सेमीफाइनलः चारो टीमों के बल्लेबाजों का लेखाजोखा
2 of 5
- फोटो : getty
सबसे पहले बात करते हैं, इंग्लैंड की। यह टीम अपनी घातक बल्लेबाजी के दम पर ही दिग्गजों को मात देकर सेमीफाइनल में पहुंची है। इंग्लैंड का अभी तक टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। सिर्फ वेस्टइंडीज के हाथों मिली अप्रत्याशित हार को छोड़कर। टीम की बल्लेबाजी में सबसे अहम कड़ी हैं, ऑलराउंडर जोए रूट। रूट का टूर्नामेंट में प्रदर्शन अभी तक शानदार रहा है। रूट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लीग मुकाबले में 83 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान इयोन मोर्गन और टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर भी लंबी और महत्वपूर्ण पारी खेलने में सक्षम हैं। इस टीम का मुकाबला पहले सेमीफाइनल के रुप में न्यूजीलैंड के खिलाफ दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में बुधवार 30 मार्च को होगा।
वर्ल्ड कप सेमीफाइनलः चारो टीमों के बल्लेबाजों का लेखाजोखा
3 of 5
- फोटो : getty
वर्ल्ड कप में अभी तक हर मैच जीतने वाली न्यूजीलैंड टूर्नामेंट में सबसे बड़ी टीम के रुप में उभरी है। सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं गेंदबाजी में भी इस टीम ने विपक्षियों को अपना लोहा मनवाया। टीम की बल्लेबाजी बेहद ही संतुलित नजर आती है। ओपनर मार्टिन गुप्टिल के धुआंधर खेल से कौन परिचित नहीं? 22 मार्च को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में गुप्टिल ने 48 गेंदों में 80 रन ठोंक डाले थे। इससे पहले भी वह अपने बल्ले की धमक दिखा चुके हैं। इस वर्ल्ड कप की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले बल्लेबाज यही हैं। इनके अलावा कप्तान केन विलियमसन और ग्रांट इलियट भी कम नहीं। इलियट बड़े टूर्नामेंटों में बड़ी पारी खेलने में माहिर हैं। वनडे वर्ल्ड कप 2015 में अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाने का श्रेय इलियट को ही जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड कप सेमीफाइनलः चारो टीमों के बल्लेबाजों का लेखाजोखा
4 of 5
- फोटो : getty
टी-20 वर्ल्ड कप 2012 की विजेता वेस्टइंडीज को अफगानिस्तान के हाथों हार के बाद कम आंकना जल्दबाजी हो सकता है। टूर्नामेंट में अपने पहले ही मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करने वाली कैरेबियाई टीम उलटफेर करने में माहिर है। इस टीम का सेमीफाइनल में मुकाबला टीम इंडिया के खिलाफ गुरुवार 31 मार्च को मुंबई में है। इस टीम के ओपनर बल्लेबाज क्रिस गेल किसी भी मैच को पलटने में माहिर हैं। इन्हें वन मैन आर्मी कहना गलत नहीं होगा। इनके अलावा जरुरत पड़ने पर आंद्रे रसैल और कार्लोस ब्रेथवैल भी कम नहीं। ब्रेथवैल वहीं है जिन्होंने पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों की खासी धुनाई की और छक्का मारकर गेम जीत के साथ फिनिश किया था।
विज्ञापन
वर्ल्ड कप सेमीफाइनलः चारो टीमों के बल्लेबाजों का लेखाजोखा
5 of 5
- फोटो : pti
अब आखिर में बात करते हैं टीम इंडिया की। भारतीय बल्लेबाजी की बात करें और विराट कोहली का जिक्र न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। वर्ष 2016 कोहली के लिए अभी तक स्वर्णिम रहा है। वह ताबड़तोड़ लंबी पारियां खेलकर असंभव जीत को भी संभव कर देते हैं। इसका ताजा उदाहरण कोलकाता में पाकिस्तान के खिलाफ खेला गया महामुकाबला हो या रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली नाबाद अर्धशतकीय पारी। कोहली के अलावा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी पिछले टूर्नामेंटों की तुलना में इस बार ज्यादा फिट नजर आ रहे हैं। वहीं टीम के तीसरे बल्लेबाज के रुप में ओपनर रोहित शर्मा से खास पारी की उम्मीद है। भारत का अगला मैच मुंबई में है और अगर फाइनल में पहुंच जाते हैं तो उसे कोलकाता में खेलना है। मुंबई रोहित का होमग्राउंड है, जबकि कोलकाता लकी ग्रांउड। कोलकाता में ही रोहित के बल्ले से वनडे में दोहरा शतक निकला है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।