Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Women’s Under-19 T20 Asia Cup likely to be held in UAE know schedule details and host

महिला अंडर-19 एशिया कप: आठ दिसंबर से हो सकती है टूर्नामेंट की शुरुआत, कहां होगा आयोजन? भारत की नजरें खिताब पर

Sat, 21 Nov 2026 04:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 21 Nov 2026 04:36 PM IST
सार

महिला अंडर-19 एशिया कप की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। टूर्नामेंट का आयोजन दिसंबर की शुरुआत में हो सकता है। यूएई में इसके मैच कराए जा सकते हैं।

विज्ञापन
Women’s Under-19 T20 Asia Cup likely to be held in UAE know schedule details and host
महिला अंडर-19 एशिया कप - फोटो : IANS

विस्तार

महिला अंडर-19 टी20 एशिया कप का दूसरा संस्करण अगले महीने यूएई में आयोजित होने की संभावना है। सूत्रों ने बताया है कि दुबई मैचों के आयोजन स्थल के रूप में चुना जा सकता है। आईएलटी20 का 5वां संस्करण जल्द ही शुरू होने वाला है, जिसका मतलब है कि दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, अबू धाबी का शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम और शारजाह का शारजाह क्रिकेट स्टेडियम इस टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। 
विज्ञापन
Trending Videos

दुबई का आईसीसी अकादमी ग्राउंड हो सकता है विकल्प 
दुबई में आईसीसी अकादमी ग्राउंड एक विकल्प हो सकता है। इसके अलावा, अजमान में कारवां क्रिकेट ग्राउंड और सेवन डिस्ट्रिक्ट्स ग्राउंड भी विकल्प हो सकते हैं, जो वर्तमान में आईसीसी महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी 2026 की मेजबानी कर रहे हैं। सूत्रों ने कहा, यह टूर्नामेंट 8 से 20 दिसंबर के बीच दुबई में आयोजित होने की संभावना है। कुछ दिन पहले, इसके 11 से 14 दिसंबर के बीच शुरू होने की संभावना जताई गई थी।

एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। एसीसी के एक सूत्र ने बताया कि वे जल्द ही इसकी घोषणा करेंगे। भारत इस टूर्नामेंट में मौजूदा चैंपियन के रूप में उतरेगा, जिसने 2024 में मलयेशिया में आयोजित पहले संस्करण को जीता था। इस टूर्नामेंट की शुरुआत की घोषणा 11 सितंबर 2024 को कुआलालंपुर में हुई एसीसी की कार्यकारी बोर्ड बैठक में की गई थी। इसे हर दो साल में एक बार होने वाले टूर्नामेंट के रूप में डिजाइन किया गया है, जो हर आईसीसी महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप से पहले आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए अहम है टूर्नामेंट 
महिला अंडर-19 एशिया कप का यह संस्करण इसी उद्देश्य के अनुरूप है। आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2027 21 जनवरी से 6 फरवरी तक बांग्लादेश और नेपाल में आयोजित किया जाएगा। इसमें 16 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें चार-चार टीमों के चार समूहों में वर्गीकृत किया जाएगा। कुल 41 मैच खेले जाएंगे, जिसमें ग्रुप स्टेज के बाद सुपर सिक्स राउंड और नॉकआउट मुकाबले होंगे। भारत लगातार तीसरी बार विश्व खिताब जीतने की कोशिश करेगा। इससे पहले भारत ने 2023 (दक्षिण अफ्रीका) और 2025 (मलयेशिया) में हुए पिछले दो संस्करणों में जीत हासिल की थी। महिला अंडर-19 एशिया कप भारत के लिए एक अहम मंच होगा, जहां वह विश्व कप खिताब की हैट्रिक लगाने से पहले अपनी टीम के संयोजनों को और बेहतर कर सकेगी।
 
विज्ञापन

भारतीय टीम का कार्यक्रम व्यस्त 
भारतीय अंडर-19 महिला टीम हाल ही में काफी व्यस्त रही है। उसने हाल ही में बंगलूरू में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में एक अंडर-19 टी20 ट्राई-सीरीज (तीन टीमों की सीरीज) खेली, जिसमें खिलाड़ियों को 'ए' और 'बी' टीमों में वर्गीकृत किया गया था। दोनों टीमों ने तीन-तीन जीत हासिल कीं और एक-एक मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, जबकि नेपाल एक भी मैच नहीं जीत सका। एशिया कप के लिए रवाना होने से पहले, उन्हें अपने घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज भी खेलनी है। पहले दो मैच 26 और 28 नवंबर को वडोदरा के कोटाम्बी स्थित बीसीए स्टेडियम में खेले जाएंगे। बाकी तीन मैच 1, 3 और 6 दिसंबर को सूरत के लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed