{"_id":"56f9a80f4f1c1b6621f0034d","slug":"negligence-in-taking-care-of-taj-mahal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ताजमहल के संरक्षण में बरती जा रही लापरवाही, साउथ वेस्ट मीनार से गिरा कलश","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ताजमहल के संरक्षण में बरती जा रही लापरवाही, साउथ वेस्ट मीनार से गिरा कलश
Tue, 29 Mar 2016 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
Updated Tue, 29 Mar 2016 09:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया में मुहब्बत की निशानी ताजमहल के संरक्षण में बरती जा रही लापरवाही सोमवार दोपहर को तब सामने आ गई, जब इसकी साउथ वेस्ट मीनार से 7 फुट ऊंचा कलश गिर पड़ा। लाइम मोर्टार के खराब होने के कारण कलश का चार फुट का हिस्सा मीनार पर गिर पड़ा। एएसआई के मुताबिक केमिकल क्लीनिंग के बाद कलश फिर से लगाया जाएगा।
ताजमहल के सरंक्षण में बरती जा रही लापरवाही, साउथ वेस्ट मीनार से गिरा कलश
2 of 5
ताजमहल की साउथ वेस्ट मीनार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ताजमहल के संरक्षण में बरती जा रही लापरवाही पर सुप्रीम कोर्ट से लेकर संसदीय कमेटी तक चिंता जता चुकी है, लेकिन इसकी मरम्मत पर एएसआई अधिकारी फिर भी जोर नहीं दे रहे। सोमवार दोपहर में ताजमहल की दक्षिण पश्चिमी मीनार पर मड पैक और केमिकल क्लीनिंग करते समय इसका कलश गिर गया।
ताजमहल के सरंक्षण में बरती जा रही लापरवाही, साउथ वेस्ट मीनार से गिरा कलश
3 of 5
कलश गिरने के बाद उस जगह को ढक दिया गया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सात फुट ऊंचाई वाले पीतल के कलश का चार फुट का हिस्सा टूट गया है। गनीमत ये रही कि शटरिंग और जाल से कवर होने के कारण यह नीचे नहीं गिरा और मीनार पर ही रह गया। एएसआई रसायन शाखा ने कलश को नीचे उतारकर केमिकल ट्रीटमेंट के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजमहल के सरंक्षण में बरती जा रही लापरवाही, साउथ वेस्ट मीनार से गिरा कलश
4 of 5
वहीं, संरक्षण सहायक ने नए सिरे से मोर्टार के जरिए कलश लगाने की बात कही है। एएसआई अधिकारियों के मुताबिक मोर्टार कमजोर हो चुका था। इसकी मियाद भी खत्म हो गई थी, इस वजह से यह कलश टूटा।
विज्ञापन
ताजमहल के सरंक्षण में बरती जा रही लापरवाही, साउथ वेस्ट मीनार से गिरा कलश
5 of 5
बीते हादसों को देखते हुए ताजमहल की संरक्षण व्यवस्था पर सवाल उठते रहे हैं। अगस्त 2015 में ताज परिसर में ब्रिटिश राज के दौरान 1905 में लार्ड कर्जन का दिया गया लैंप नीचे गिर गया था, वहीं जुलाई में संदली मस्जिद का गुलदस्ता और प्लास्टर गिर गया, जबकि सितंबर में सरहिंदी बेगम मकबरे का छज्जा टूट गया था। बीते साल ही अप्रैल में भूकंप के दौरान रॉयल गेट के कुछ मार्बल और रेड स्टोन के टुकड़े नीचे गिरे थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।