फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvBAN: इन तीन कारणों की वजह से हारी टीम इंडिया, बांग्लादेश ने पहली बार टी-20 में हराया

Mon, 04 Nov 2019 09:31 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 04 Nov 2019 09:31 AM IST
विज्ञापन
Three reasons why Bangladesh defeated India in 1st t20 at arun jaitley stadium delhi
रोहित-पंत - फोटो : ट्विटर

बांग्लादेश ने पहली बार भारत को टी-20 मैच में हरा दिया। रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश ने भारत को सात विकेट से हराकर जीत के साथ भारत दौरे की शुरुआत की। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम को 148 रनों पर ही रोक दिया। बांग्लादेश की तरफ से कुल आठ गेंदबाजों ने गेंदबाजी की और भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ियों पर लगाम लगाकर रखी।

Three reasons why Bangladesh defeated India in 1st t20 at arun jaitley stadium delhi
विराट कोहली-जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया को विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर और कुलदीप यादव जैसे स्टार खिलाड़ियों की कमी भी महसूस हुई। रोहित की कप्तानी में टीम ने कुछ बड़ी गलतियाँ की जिसकी वजह से मैच उनकी हाथों से निकल गया।

Three reasons why Bangladesh defeated India in 1st t20 at arun jaitley stadium delhi
शिखर धवन - फोटो : पीटीआई

भारतीय टीम ने रोहित शर्मा के जल्दी आउट होने के बाद नई गेंद से बेहद धीमी शुरुआत की और 10 ओवर में तीन विकेट गंवाकर सात के रन रेट से 70 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Three reasons why Bangladesh defeated India in 1st t20 at arun jaitley stadium delhi
Khaleel Ahmed

दिल्ली की पिच पर भारतीय टीम ने सिर्फ दो ही नियमित तेज गेंदबाज खिलाए। टीम की तरफ से दीपक चाहर और खलील अहमद ने ही तेज गेंदबाजी का भार संभाला। हालांकि पीच धीमी नजर आ रही थी और गेंद रुककर जा रही थी, ऐसे में अगर भारत ने एक और तेज गेंदबाज खिलाया होता तो उसका फायदा मिल सकता था।

विज्ञापन
Three reasons why Bangladesh defeated India in 1st t20 at arun jaitley stadium delhi
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं मैदान में एक्टिव रहनी वाली टीम इंडिया फील्डिंग में भी काफी सुस्त नजर आई। एक समय शानदार फॉर्म में नजर आ रहे शिखर धवन आपसी तालमेल खराब होने की वजह से 41 रन पर रनआउट हो गए। ऋषभ पंत ने 10वें ओवर में मुशफिकुर का एक आसान रनआउट छोड़ दिया तो वहीं क्रुणाल पंड्या ने भी 18वें ओवर में बाउंड्री के पास मुशफिकुर का ही एक अहम कैच छोड़ दिया और अतिरिक्त चार रन भी दिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed