फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बैश लीग में होंगे ये तीन बड़े बदलाव, पावर सर्ज जैसे नियमों से गेंदबाजों की बढ़ेगी मुश्किलें

Mon, 16 Nov 2020 02:51 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 16 Nov 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
three big changes like Power Surge will be start in Big Bash League, benefits batsmen
बिग बैश लीग - फोटो : Social media

ऑस्ट्रेलिया की चर्चित बिग बैश टी-20 क्रिकेट लीग एक बार फिर से नए बदलाव करने जा रही है। अपने प्रयोगों और अनोखे नियमों के लिए पहचाने जाने वाली बिग बैश के इस सत्र में तीन नए प्रयोग देखने को मिलेंगे। 10 दिसंबर से शुरू होने वाले लीग के 10वें सत्र के लिए तीन नियम बनाए गए हैं जिसमें एक्स फेक्टर स्थानापन्न खिलाड़ी भी शामिल है।

three big changes like Power Surge will be start in Big Bash League, benefits batsmen
बिग बैश लीग

टीमों को मैच के दौरान 10वें ओवर के बाद एक एक्स फेक्टर खिलाड़ी का इस्तेमाल करने की स्वीकृति होगी, जो एक बल्लेबाज या क्षेत्ररक्षण टीम में एक गेंदबाज की जगह लेगा जिसने एक ओवर से अधिक गेंदबाजी नहीं की हो। जबकि क्रिकेट के पारंपरिक नियमों के अनुसार स्थानापन्न खिलाड़ी क्षेत्ररक्षण कर सकता है लेकिन उसे गेंदबाजी या बल्लेबाजी की इजाजत नहीं होती।

three big changes like Power Surge will be start in Big Bash League, benefits batsmen
big bash league

दूसरा नियम पावर सर्ज से जुड़ा है। पावर सर्ज दो ओवर का पावर प्ले होगा जिसे बल्लेबाजी टीम पारी के आखिरी 10 ओवरों के दौरान कभी भी ले सकती है। इस दौरान 30 गज के दायरे के बाहर सिर्फ दो क्षेत्ररक्षकों को रखने की स्वीकृति होगी। पावर सर्ज को जगह देने के लिए प्रत्येक पारी की शुरुआत में होने वाले छह ओवर के पावर प्ले को घटाकर चार ओवर का कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
three big changes like Power Surge will be start in Big Bash League, benefits batsmen
बिग बैश के दौरान हुआ हादसा - फोटो : ट्विटर

तीसरा नियम बोनस प्रतियोगिता अंक से जुड़ा है जिसे ‘बैश बूट’ कहा गया है। यह दूसरी पारी के 10 ओवर होने के बाद उस टीम को दिया जाएगा जिसने 10 ओवर के बाद अधिक स्कोर बनाया होगा। 

विज्ञापन
three big changes like Power Surge will be start in Big Bash League, benefits batsmen
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

क्रिकेट आस्ट्रेलिया के बिग बैश लीग के प्रमुख एलिस्टेयर डोबसन ने सोमवार को बयान में कहा, ‘नए बदलावों से रन बनाने को प्राथमिकता मिलेगी, क्रिकेट रोमांचक होगा, नई रणनीति लागू होंगी और सुनिश्चित होगा कि पूरे मैच के दौरान प्रतिस्पर्धा बनी रहे।’ उन्होंने कहा, ‘हमें यकीन है कि इन नए नियमों से खेल में आने वाले बदलाव को हमारे प्रशंसक पसंद करेंगे।’ 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed