ऑस्ट्रेलिया की चर्चित बिग बैश टी-20 क्रिकेट लीग एक बार फिर से नए बदलाव करने जा रही है। अपने प्रयोगों और अनोखे नियमों के लिए पहचाने जाने वाली बिग बैश के इस सत्र में तीन नए प्रयोग देखने को मिलेंगे। 10 दिसंबर से शुरू होने वाले लीग के 10वें सत्र के लिए तीन नियम बनाए गए हैं जिसमें एक्स फेक्टर स्थानापन्न खिलाड़ी भी शामिल है।
टीमों को मैच के दौरान 10वें ओवर के बाद एक एक्स फेक्टर खिलाड़ी का इस्तेमाल करने की स्वीकृति होगी, जो एक बल्लेबाज या क्षेत्ररक्षण टीम में एक गेंदबाज की जगह लेगा जिसने एक ओवर से अधिक गेंदबाजी नहीं की हो। जबकि क्रिकेट के पारंपरिक नियमों के अनुसार स्थानापन्न खिलाड़ी क्षेत्ररक्षण कर सकता है लेकिन उसे गेंदबाजी या बल्लेबाजी की इजाजत नहीं होती।
दूसरा नियम पावर सर्ज से जुड़ा है। पावर सर्ज दो ओवर का पावर प्ले होगा जिसे बल्लेबाजी टीम पारी के आखिरी 10 ओवरों के दौरान कभी भी ले सकती है। इस दौरान 30 गज के दायरे के बाहर सिर्फ दो क्षेत्ररक्षकों को रखने की स्वीकृति होगी। पावर सर्ज को जगह देने के लिए प्रत्येक पारी की शुरुआत में होने वाले छह ओवर के पावर प्ले को घटाकर चार ओवर का कर दिया गया है।
4 of 5
बिग बैश के दौरान हुआ हादसा
- फोटो : ट्विटर
तीसरा नियम बोनस प्रतियोगिता अंक से जुड़ा है जिसे ‘बैश बूट’ कहा गया है। यह दूसरी पारी के 10 ओवर होने के बाद उस टीम को दिया जाएगा जिसने 10 ओवर के बाद अधिक स्कोर बनाया होगा।
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
क्रिकेट आस्ट्रेलिया के बिग बैश लीग के प्रमुख एलिस्टेयर डोबसन ने सोमवार को बयान में कहा, ‘नए बदलावों से रन बनाने को प्राथमिकता मिलेगी, क्रिकेट रोमांचक होगा, नई रणनीति लागू होंगी और सुनिश्चित होगा कि पूरे मैच के दौरान प्रतिस्पर्धा बनी रहे।’ उन्होंने कहा, ‘हमें यकीन है कि इन नए नियमों से खेल में आने वाले बदलाव को हमारे प्रशंसक पसंद करेंगे।’