टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को बेहतरीन बल्लेबाज के साथ-साथ आक्रामक खिलाड़ी के रूप में भी जाना जाता है। उनके इस अंदाज के कई दीवाने हैं, तो कभी कभार उन्हें आलोचनाओं का शिकार भी होना पड़ता है। खैर, वह इसकी परवाह नहीं करते। मगर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी अपने आक्रामक व्यवहार के कारण जाने जाते हैं और इसे ध्यान में रखते हुए विराट को उनसे बचकर रहना होगा। कंगारू खिलाड़ी विराट को उकसाकर जल्दी आउट करने की फिराक में रहेंगे। आइए जानते हैं वो 3 खिलाड़ी जिनकी स्लेजिंग से विराट को रहना होगा सतर्कः
विराट कोहली के सामने बदतमीजी की हदें पार करेंगे ये तीन कंगारू, भारतीय कप्तान को रहना होगा 'कूल'
गौरतलब है कि मैच से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, 'जब मैदान पर एक तर्क-वितर्क की बात आती है, तो मैं बिना किसी तकरार के खेल रहा होता हूं। मुझे अपनी क्षमताओं में काफी विश्वास है।' उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हमेशा से ही स्लेजिंग को विरोधी टीम के खिलाफ हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया है, वे इसे अपने क्रिकेट शैली का हिस्सा मानते रहे हैं। यह भी किसी से छिपा नहीं है कि ऑस्ट्रेलिया टीम जीत के लिए कुछ भी करने से नहीं चूकती है।
आइए जानते है वो तीन खिलाड़ी कौन हैः
पैट कमिंस
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस की आक्रामक गेंदबाजी से कप्तान विराट कोहली को बचकर खेलना होगा। कमिंस विराट को जरूर उकसाने की कोशिश कर जल्द उन्हें आउट करने की फिराक में रहेंगे। बता दें कि हाल ही में विराट-कमिंस के बीच छींटाकशी से संबंधित बातें खबरों में आई हैं।
मिचेल स्टार्क
तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क से भी विराट को सतर्क रहने की जरूर है। वह विकेट लेने में माहिर हैं। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने 2 टेस्ट मैचों में सिर्फ 4 विकेट ही हासिल कर पाए हैं। मगर टीम इंडिया के खिलाफ वह अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
ग्लेन मैक्सवेल
ऑस्ट्रेलिया के आक्रामक खिलाड़ी और ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल भी विकेट लेने में माहिर हैं। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को इनसे भी बचकर रहने की जरूरत है। किसी भी वक्त यह खिलाड़ी मैच को बदलने की ताकत रखता है।
बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज बुधवार यानी कल से शुरू हो रही है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला गाबा में खेला जाएगा।