फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सचिन तेंदुलकर ने कहा- स्कूल सिलेबस में शामिल हो स्पोर्ट्स, मैदान की सीख बाहर भी आती है काम

Tue, 20 Nov 2018 06:12 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Nov 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
sachin tendulkar wants sports to be included in school syllabus
सचिन तेंदुलकर

टीम इंडिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने मंगलवार को देश में खेलों को स्कूल सिलेबस में शामिल करने पर जोर दिया। 'क्रिकेट के भगवान' माने जाने वाले तेंदुलकर ने कहा कि मैदान में मिलने वाली सीख बाहर भी काफी काम आती हैं। यूनिसेफ के गुडविल ब्रांड एम्बेसडर तेंदुलकर मंगलवार को विश्व बाल दिवस मनाने के लिए देश की राजधानी में उपस्थित थे। 

sachin tendulkar wants sports to be included in school syllabus
सचिन तेंदुलकर

चार सदस्यीय पैनल में मौजूद तेंदुलकर ने कहा, 'यह सब स्वामित्व की बात है। एक बल्लेबाज जो बल्लेबाजी करने जाता है, वह 22 यार्ड पर अपना स्वामित्व जमाने की कोशिश करता है। इसी प्रकार स्कूली बच्चों को भी फैसला लेना चाहिए और स्वामित्व लेने के लिए जिम्मेदारी उठानी चाहिए।'

sachin tendulkar wants sports to be included in school syllabus
सचिन तेंदुलकर

45 वर्षीय तेंदुलकर ने बात को आगे बढ़ाते हुए बच्चों को बड़ी सीख भी दे दी। उन्होंने कहा, 'आपको निडर होने की जरूरत है, लेकिन लापहरवाह होने की नहीं। आपके पास अध्यापक हैं जो आपको जिंदगी में सही दिशा दिखाते हैं। ड्रेसिंग रूम में अच्छे व्यक्ति टीम का माहौल अच्छा बनाते हैं। जब खेल और शिक्षा एकसाथ आगे बढ़ते हैं तो सामंजस्य बढ़ता है। मैं सभी स्कूल में खेल को शामिल होते देखना चाहता हूं और इसे अनिवार्य होते देखना चाहता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
sachin tendulkar wants sports to be included in school syllabus
सचिन तेंदुलकर

यह पूछने पर कि स्कूल को किन तीन चीजों का ख्याल रखना चाहिए तो तेंदुलकर ने कहा, 'लड़कों और लड़कियों को बराबर मौका मिलना चाहिए। बच्चों को खेलने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए तथा स्वच्छता को महत्व देना चाहिए।' उन्होंने कहा, 'जब महिलाओं के योगदान की बात आती है तब हमने देखा कि उन्होंने कितना बड़ा मुकाम हासिल किया। हिमा दास अब यूनिसेफ की यूथ एम्बेसडर हैं और सभी उनके जैसा बनना चाहती हैं। मैं विशेषकर बेटियों को खेल चुनने और देश के लिए उपलब्धियां हासिल करने को लेकर प्रोत्साहित करना चाहता हूं।'

विज्ञापन
sachin tendulkar wants sports to be included in school syllabus
सचिन तेंदुलकर - फोटो : File

मास्टर ब्लास्टर ने बच्चों को बड़ों की इज्जत करने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा, 'बच्चों को अपने से बड़ों की हमेशा इज्जत करना चाहिए। बड़े अपने अनुभव आपसे साझा करके आपको सही राह दिखाते हैं। वहीं तेंदुलकर ने माता-पिता और अध्यापकों को भी सलाह देते हुए कहा कि अपने बच्चों की बातें सुनना चाहिए। उन्होंने कहा, बच्चा जब अपने माता-पिता और अध्यापक से संपर्क साफ रखेगा तो उसे परेशानी नहीं होगी और वह सही दिशा में आगे बढ़ेगा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed