{"_id":"59b8e1f14f1c1bf47f8b689c","slug":"this-5-australian-player-could-be-dangerous-in-odi-series","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया को वन डे सीरीज में इन पांच कंगारू खिलाड़ियों से होगा खतरा ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया को वन डे सीरीज में इन पांच कंगारू खिलाड़ियों से होगा खतरा
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Wed, 13 Sep 2017 04:33 PM IST
विज्ञापन
Au
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार से पांच वन डे मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है। दोनों टीमों में कई ऐसे स्टार खिलाड़ी हैं जो मैच को अपने दम पर पलट सकते हैं। हर बार की तरह इस बार भी यह सीरीज रोमांचक होगी। पिछली बार टीम इंडिया ने दो मैचों में ऑस्ट्रेलिया के 350 के स्कोर को हासिल कर मैच में जीत दर्ज की थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी विदेश में कहीं भी बेहतर क्रिकेट खेल सकते हैं। मेजबान देश का दबाव उन पर हावी नहीं होता। ऑस्ट्रेलिया के अधिकांश खिलाड़ी यहां लगभग दो माह तक चलने वाले आईपीएल में खेलते हैं। लिहाजा उनके लिए भारत कोई नई जगह नहीं है। आईपीएल का अनुभव उन्हें यहां बेहतर क्रिकेट खेलने के लिए मददगार होगा। इस बार टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के इन पांच खिलाड़ियों से वन डे सीरीज में खतरा हो सकता है। इस स्लाइड में हम इन्हीं पांच खिलाड़ियों पर नजर डालेंगे।
डेविड वार्नर
डेविड वॉर्नर
ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनर डेविड वार्नर को भारतीय पिचों पर बल्लेबाजी करना पसंद है। वह यहां बिना दबाव के बड़ी पारियां खेल लेते हैं। टीम को तेज शुरुआत देते हैं। लय में आ गए तो टीम इंडिया के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। वन डे में शतकीय पारी खेलकर टीम को शुरुआती मोमेंट देते हैं। आईपीएल में खेलने का अनुभव है। सनराइज हैदराबाद टीम के कप्तान हैं। एक बार इनकी कप्तानी में टीम आईपीएल का खिताब भी जीत चुकी है। टी-20 की शैली में वन डे में रन बनाने में आगे हैं। 96 वन डे में 44.72 की औसत से 4025 रन बनाए हैं। 13 शतक तथा 16 अर्धशतक हैं। सर्वाधिक स्कोर 179 है। टी-20 में 63 मैचों में 12 अर्धशतकों की मदद से 1686 रन बनाए हैं। आईपीएल में 114 मैचों में 4014 रन बनाए हैं। 3 शतक और 36 अर्धशतक हैं। 126 सर्वाधिक स्कोर है।
स्टीव स्मिथ
स्टीव स्मिथ
- फोटो : icc
हर टीम में एक खिलाड़ी ऐसा होता है जो टीम की रीढ़ की हड्डी होता है। टीम इंडिया में जैसे विराट कोहली हैं ठीक उसी तरह विश्वस्तरीय बल्लेबाज स्मिथ कंगारुओं की टीम की नींव है। भारत के खिलाफ स्मिथ हमेशा रन बनाते हैं। टेस्ट और वन डे के अलावा टी-20 में भी बेहतर बल्लेबाजी करते हैं। दबाव में बेहतर प्रदर्शन करते हैं। स्मिथ खेलने की स्टाइल सबसे अलग है। लेकिन स्ट्राइक को रोटेट करते हुए वन डे में एक बड़ा स्कोर खड़ा करने की इन्हें काफी समझ है। आईपीएल में खेलने का अनुभव है। पुणे की टीम के कप्तान हैं। पिछली बार आईपीएल में उप विजेता रहे हैं। 98 वन डे में 44.26 की औसत से 3187 रन बनाए हैं। 8 शतक और 17 अर्धशतक हैं। सर्वाधिक स्कोर 164 है। टी-20 में 30 मैचों में दो अर्धशतकों की मदद से 431 रन बनाए हैं। आईपीएल में 69 मैचों में 1 शतक और 5 अर्धशतक की मदद से 1703 रन बनाए हैं। 101 सर्वाधिक स्कोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्लेन मैक्सवेल
ग्लेन मैक्सवेल
- फोटो : getty
भारतीय पिचों पर ग्लेन मैक्सवेल सबसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं। मैक्सवेल दुनिया की किसी पिच पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं। भारतीय पिचों पर आईपीएल में उनकी तूफानी बल्लेबाजी क्रिकेट प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय रही है। विराट कोहली एंड कंपनी के लिए वन डे सीरीज के हर मैच में मैक्सवेल एक कड़ी चुनौती होंगे। महज कुछ गेंदों में ही 200 से ऊपर के स्ट्राइक से रन कूटने वाले मैक्सवेल को तुरंत आउट करने की तोड़ विराट कोहली को निकालनी होगी। मैक्सवेल दो-तीन ओवर खेल गए तो फिर टीम इंडिया को पहाड़ सा स्कोर मिलना तय है। पंजाब से आईपीएल में आकर्षक पारियां खेली हैं। भारतीय पिचों का मैक्सवेल को काफी अनुभव है। लिहाजा वन डे सीरीज में आसानी से रन बनाएंगे। मैक्सवेल ने 77 वन डे में 1977 रन बनाए हैं। एक शतक और 15 अर्धशतक हैं। सर्वाधिक स्कोर 102 रन है। टी-20 में 36 मैचों में 822 रन बनाए हैं। एक शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं। 145 सर्वाधिक स्कोर है। आईपीएल में 57 मैचों में 1228 रन बनाए हैं। छह अर्धशतक लगाए हैं। 95 सर्वाधिक स्कोर है।
विज्ञापन
पैट कमिंस
पैट कमिंस
मिशेल स्टार्क की गैर मौजूदगी में कंगारुओं की टीम का यह तेज गेंदबाज नई गेंद के साथ टीम इंडिया के लिए घातक हो सकता है। कमिंस की गेंद पिच होने के बाद तेजी से विकेट के दोनों ओर निकलती है। कमजोर श्रीलंकाई आक्रमण के बाद अब टीम इंडिया के ओपनरों के लिए कमिंस मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। तेज आउट स्विंग में यह विराट कोहली जैसे बल्लेबाज को भी आउट कर सकते हैं। धवन को इनके खिलाफ संभलकर शॉट खेलने होंगे। गेंद की पिच पर पहुंचने के साथ बेहतर टाइम करके ही कमिंस की गेंद पर बाउंड्री मारी जा सकती है। लंबे कद के इस गेंदबाज से सलामी बल्लेबाजों को सावधान रहना होगा। 31 वन डे में 53 विकेट लिए हैं। 18 टी-20 मैचों में 23 विकेट लिए हैं।