ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस टीम इंडिया के खिलाफ 17 सितंबर से शुरू हो रही पांच मैचों की वन-डे सीरीज के लिए तैयार हैं। उन्हें अंदाजा है कि आगामी सीमित ओवरों की सीरीज में उन्हें किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर स्टोइनिस ने कहा, टीम इंडिया के इस सदस्य से मिल रही मदद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर अभी अच्छे फॉर्म में है, जिसकी झलक उन्होंने बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन के खिलाफ दिखाई। स्टोइनिस ने 60 गेंदों में 76 रन की पारी खेली, जिसकी मदद से ऑस्ट्रेलिया ने 103 रन से अभ्यास मैच जीता।
स्टोइनिस ने पिछली बार भारत में खेली वन-डे सीरीज को याद करते हुए कहा कि इस बार भी अगर ऑस्ट्रेलिया को जीत दर्ज करना होगी तो मैच में 300 रन से अधिक का स्कोर खड़ा करना होगा। दोनों ही टीमों में दमदार बल्लेबाज हैं जो कभी भी मैच का रुख पलटने की ताकत रखते हैं। स्टोइनिस ने कहा, 'मुझे लगता है कि हम इस सीरीज में खूब रन बनाएंगे। भारत की बल्लेबाजी शानदार है। मेरे ख्याल से हर मैच में रनों की वर्षा होगी और दोनों ही टीमें प्रत्येक मैच में 350 रन का स्कोर बनाना चाहेंगी।'
स्टोइनिस ने आगे कहा, 'हमारे बल्लेबाज अच्छे फॉर्म में है और स्पिनर एशटन आगर भी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। वो परिस्थिति को भांपकर गेंदबाजी कर रहे हैं, जिसका टीम को फायदा मिलेगा।' स्टोइनिस को उम्मीद है कि आगामी सीरीज में आईपीएल का अनुभव उनके काम आएगा। उन्होंने कहा, 'परिस्थिति को जानने से मदद मिलती है। टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी श्रीधरन श्रीराम के साथ काम करने से भी काफी मदद मिल रही है।' बता दें कि श्रीधरन श्रीराम बतौर स्पिन कोच ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ जुड़े हैं।
टीम में ऑलराउंडर की भूमिका निभाना कितना मुश्किल है? यह पूछने पर स्टोइनिस ने कहा, 'मैं और जेम्स फॉकनर अलग तरह के ऑलराउंडर्स हैं। मैं बल्लेबाज ऑलराउंडर हूं जबकि फॉकनर गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं। इससे टीम में फर्क पड़ेगा। अब यह सेलेक्टर्स पर निर्भर करेगा कि वो किसे अंतिम एकादश में मौका देंगे।'