{"_id":"57a03d764f1c1b5a7b2b9aba","slug":"teams-created-new-record-of-most-sixes-in-a-test-at-sabina-park","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जमैका टेस्ट में दोनों ही टीमों ने मिलकर बना दिया नया रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जमैका टेस्ट में दोनों ही टीमों ने मिलकर बना दिया नया रिकॉर्ड
Tue, 02 Aug 2016 05:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 02 Aug 2016 05:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
अंजिक्य रहाणे
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पहले टेस्ट की तरह दूसरे टेस्ट में भी टीम इंडिया ने मैच में पकड़ बना ली है। पहली पारी के आधार पर उसे 309 रनों की बढ़त हासिल हुई है। किसी भी मैच में दोनों टीमों के बीच जीत को लेकर प्रतिद्वंद्विता होती है, लेकिन यहां तो गजब हो गया क्योंकि दोनों टीमों ने मिलकर एक नया रिकॉर्ड ही बना दिया। वो मैच शुरुआती दो पारियां में ही।
2 of 7
टीम इंडिया
- फोटो : getty
भले ही भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच में संघर्ष दिख रहा हो, लेकिन दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने मिलकर इस मैदान पर ऐसा एक रिकॉर्ड इस मैदान पर बनाया है जो इससे पहले 2 बार बनाया गया था। अब नया रिकॉर्ड भारत और विंडीज के नाम दर्ज हो गया है।
3 of 7
लोकेश राहुल
- फोटो : PTI
भारत और वेस्टइंडीज ने खेले जा रहे मैच की शुरुआती दोनों पारियों में कुल 17 छक्के लगा दिए हैं जो जमैका, किंगस्टन के इस मैदान पर नया रिकॉर्ड है। इससे पहले यहां 2 अन्य मुकाबलों में दोनों टीमों ने मिलकर 16-16 छक्के जड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
लोकेश राहुल
- फोटो : Getty
खेले जा रहे टेस्ट मैच में भारतीय टीम के ओपनर लोकेश राहुल ने छक्के के साथ अपना तीसरा शतक जमाया। मैच में भारत की ओर से कुल 8 छक्के लगे जिसमें दोनों शतकवीर (लोकेश और अजिंक्य रहाणे) ने 3-3 छक्के जमाए हैं। तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी कैरेबियाई टीम की ओर से 9 छक्के लगाए गए। एक छक्का तो कप्तान विराट कोहली ने भी जड़ा था।
विज्ञापन
5 of 7
1977 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में और फिर 2014 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में मेहमान बल्लेबाजों ने वेस्टइंडीज के साथ मिलकर एक मैच में 16-16 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। खास बात यह है कि ये दोनों रिकॉर्ड पूरे मैच के दौरान बने थे जबकि इस बार यह रिकॉर्ड पहली दोनों पारियों में ही बन गए हैं। अभी 2 पारियां खेली जानी हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।