फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Team India: पीएम मोदी के साथ विश्व विजेता भारतीय टीम, खूब लगे हंसी-ठहाके; ट्रॉफी के साथ तस्वीर भी खिंचवाई

Thu, 04 Jul 2024 01:53 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 04 Jul 2024 01:53 PM IST
सार

भारतीय खिलाड़ी अब मुंबई जाएंगे। मुंबई में आज मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम के बीच भारतीय खिलाड़ी विजय परेड में भी हिस्सा लेंगे। 

विज्ञापन
Team India: World winning Indian team with PM Modi, lots of laughter; Took a picture with the trophy
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : Narendra Modi Twitter
भारतीय टीम की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हो चुकी है। टीम इंडिया ने पीएम आवास पर प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री के साथ नाश्ता किया और बातचीत भी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। भारतीय खिलाड़ियों और प्रधानमंत्री मोदी के बीच बातचीत के दौरान खूब हंसी मजाक हुआ और ठहाके भी लगे।
Team India: World winning Indian team with PM Modi, lots of laughter; Took a picture with the trophy
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री ने चैंपियन खिलाड़ियों और ट्रॉफी के साथ तस्वीर भी खिंचवाई। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी एक बस में बैठकर दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। यहां से भारतीय खिलाड़ी मुंबई जाएंगे। मुंबई में आज मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम के बीच भारतीय खिलाड़ी विजय परेड में भी हिस्सा लेंगे। 
Team India: World winning Indian team with PM Modi, lots of laughter; Took a picture with the trophy
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ANI
वीडियो की शुरुआत रोहित शर्मा की ट्रॉफी के साथ एंट्री के साथ होती है। इसके बाद बाकी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ भी अंदर पहुंचते हैं। इनमें राहुल द्रविड़, विराट कोहली, ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
Team India: World winning Indian team with PM Modi, lots of laughter; Took a picture with the trophy
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ANI
इसके बाद प्रधानमंत्री की एंट्री होती है। टी20 विश्व कप ट्रॉफी को एक कैबिनेट पर रखा हुआ दिखाया जाता है। इसके बाद पूरी टीम प्रधानमंत्री मोदी के साथ तस्वीर खिंचवाती है। रोहित और द्रविड़ प्रधानमंत्री को ट्रॉफी सौंपते हैं। पीछे जय शाह और बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी नजर आते हैं। 
विज्ञापन
Team India: World winning Indian team with PM Modi, lots of laughter; Took a picture with the trophy
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ANI
इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों को एक मीटिंग हॉल में बिठाया जाता है। प्रधानमंत्री खुद बीच में बैठे दिखाई पड़ते हैं और खिलाड़ियों से बातचीत करते हैं। इस दौरान खिलाड़ी और प्रधानमंत्री मोदी हंसी ठहाके नजर आते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed