{"_id":"668638b378d54b07ce07c6cb","slug":"t20-world-cup-2024-winner-team-india-arrival-meeting-with-pm-modi-photos-2024-07-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Team India: फ्लाइट में खिलाड़ियों ने की मस्ती, एयरपोर्ट पर रोहित ने लहराई विश्व कप की ट्रॉफी; देखें तस्वीरें","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Team India: फ्लाइट में खिलाड़ियों ने की मस्ती, एयरपोर्ट पर रोहित ने लहराई विश्व कप की ट्रॉफी; देखें तस्वीरें
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 04 Jul 2024 11:22 AM IST
सार
टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतकर भारतीय टीम बारबाडोस से दिल्ली पहुंचीं। खराब मौसम के कारण बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों की वापसी के लिए स्पेशल फ्लाइट का इंतजाम किया था। इस प्लाइट में भारतीय खिलाड़ियों के अलावा उनका सहयोगी स्टाफ और मीडियाकर्मी भी सवार थे।
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतकर भारतीय टीम बारबाडोस से दिल्ली पहुंचीं। खराब मौसम के कारण बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों की वापसी के लिए स्पेशल फ्लाइट का इंतजाम किया था। इस प्लाइट में भारतीय खिलाड़ियों के अलावा उनका सहयोगी स्टाफ और मीडियाकर्मी भी सवार थे। दिल्ली एयरपोर्ट से टीम इंडिया सीधे मौर्या होटल पहुंचे, जहां उनका शानदार स्वागत किया गया। होटल में थोड़ी देर आराम करने के बाद वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के लिए पीएम आवास पहुंचे।
2 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : PTI
एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने विश्वकप की ट्रॉफी अपने हाथ में पकड़ रखी थी। सबी खिलाड़ी एयरपोर्ट से मौर्य होटल पहुंचे। रोहित शर्मा अपने परिवार के साथ होटल में दाखिल हुए। होटल में बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी भी मौजूद थे।
3 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : PTI
बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों का एक वीडियो जारी किया, जिसमें फ्लाइट में सभी खिलाड़ी मस्ती करते नजर आए। इस दौरान खिलाड़ियों ने विश्वकप के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : PTI
होटल में थोड़ी देर आराम करने के बाद खिलाड़ी पीएम मोदी से मिलने के लिए रवाना हुए। इससे पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली ने आईटीसी मौर्य होटल की तरफ से तैयार किए गए स्पेशल केक को काटा।
विज्ञापन
5 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : PTI
पीएम मोदी से मुलाकात करने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी स्पेशल फ्लाइट से मुंबई जाएंगे। दक्षिण मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक सम्मान समारोह में शामिल होने के बाद खुली बस में रोड शो करेंगे। यह रोड शो शाम पांच से सात बजे के बीच नरीमन पॉइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक निकाला जाएगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।